फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Workshops: सीबीएसई चार से 18 सितंबर तक पांच शहरों में करेगा ऑफलाइन सेशन, स्कूल और परिवारों के लिए खास

Mon, 25 Aug 2025 12:39 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सितंबर 2025 में पांच शहरों में ऑफलाइन पेरेंटिंग वर्कशॉप आयोजित करेगा। इन सेशन्स का उद्देश्य स्कूल और परिवारों के बीच सहयोग बढ़ाना, छात्रों की डिजिटल वेल-बिइंग और मानसिक लचीलापन सुधारना है।
विज्ञापन
CBSE Rule Change - फोटो : CBSE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Parenting Workshops 2025: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) सितंबर 2025 में प्रिंसिपल, काउंसलर और वेलनेस टीचर्स के लिए ऑफलाइन पेरेंटिंग वर्कशॉप्स आयोजित करने जा रहा है। यह पहल सीबीएसई के पेरेंटिंग कैलेंडर 2025–26 के विस्तार के रूप में की जा रही है। वर्कशॉप्स का उद्देश्य छात्रों की अकादमिक, सामाजिक और भावनात्मक जरूरतों को समझना और उनके समाधान के लिए व्यावहारिक रणनीतियां प्रदान करना है।

वर्कशॉप्स का फोकस

सीबीएसई वर्कशॉप्स का मुख्य फोकस चार महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर होगा। इसमें सबसे पहले सकारात्मक पेरेंटिंग प्रैक्टिसेस (Positive Parenting) पर जोर दिया जाएगा, ताकि अभिभावक बच्चों के सही विकास और मानसिक संतुलन में मदद कर सकें। इसके साथ ही डिजिटल वेल-बीइंग (Digital Well-being) पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिससे छात्र सुरक्षित और संतुलित तरीके से डिजिटल दुनिया का उपयोग कर सकें। तीसरा क्षेत्र रेजिलिएंस बिल्डिंग (Resilience Building) है, जिसमें बच्चों में चुनौतियों का सामना करने और कठिन परिस्थितियों में स्थिर रहने की क्षमता विकसित करने पर काम होगा। अंत में, स्कूल और परिवारों के बीच सहयोग को मजबूत बनाने पर ध्यान दिया जाएगा, जिससे बच्चों की शैक्षणिक, सामाजिक और भावनात्मक आवश्यकताओं को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके।

  • सकारात्मक पेरेंटिंग प्रैक्टिसेस (Positive Parenting)
  • डिजिटल वेल-बीइंग (Digital Well-being)
  • रेजिलिएंस बिल्डिंग (Resilience Building)
  • स्कूल और परिवारों के बीच सहयोग बढ़ाना

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्कशॉप्स का शेड्यूल और स्थान

 
दिनांक शहर / स्कूल का नाम एवं पता
4 सितंबर 2025 दिल्ली पब्लिक स्कूल, नादेरगुल, हैदराबाद – 501510
9 सितंबर 2025 दिल्ली पब्लिक स्कूल, बोपल, अहमदाबाद – 380058
9 सितंबर 2025 बिरला दिव्य ज्योति स्कूल, सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल – 734010
15 सितंबर 2025 बीसीएम स्कूल, लुधियाना, पंजाब – 141013
18 सितंबर 2025 डेली कॉलेज, इंदौर, मध्य प्रदेश - 452001

सेशन का समय और पंजीकरण

हर वर्कशॉप सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी। इच्छुक प्रतिभागियों को CBSE की आधिकारिक सर्कुलर में दिए लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन फर्स्ट-कम, फर्स्ट-सर्व्ड बेसिस पर होगा। चयनित प्रतिभागियों को पुष्टि ईमेल भेजा जाएगा, जिन्हें वर्कशॉप स्थल पर सुबह 9:30 बजे रिपोर्ट करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें