CBSE New Syllabus: इस पुस्तक से हटी नज्में
सीबीएसई ने सत्र 2022-23 के लिए जारी किए गए सिलेबस में कक्षा दसवीं की कक्षा 10 की पाठ्यपुस्तक ‘डेमोक्रेटिक पॉलिटिक्स II’ के ‘धर्म, सांप्रदायिकता और राजनीति – सांप्रदायिकता, धर्मनिरपेक्ष राज्य पुस्तक से फैज की नज्मों को हटाया है। सिलेबस के अनुसार पेज नंबर 46, 48, 49 पर तस्वीर को छोड़कर धर्म, सांप्रदायिकता और राजनीति पर खंड पाठ्यक्रम की सामग्री का हिस्सा बना रहेगा।
ये नज्में हटीं
1. इतनी मुलाकातों के बाद भी हम अजनबी रहते हैं, इतनी बारिश के बाद भी खून के धब्बे रह जाते हैं।
2. आज, जंजीरों में जकड़े सार्वजनिक चौक में चलो।
CBSE New Syllabus: क्या है इनके पीछे की कहानी?
सीबीएसी के नए सिलेबस से हटाए गए अंशों में दो पोस्टर और एक राजनीतिक कार्टून शामिल हैं। पोस्टर में फैज की नज्म का अंश लिया गया था। जानकारी के अनुसार इनमें से एक नज्म फैज ने तब लिखी थी जब उन्हें लाहौर की जेल से जंजीरों में बांधकर तांगे से एक दंत चिकित्सक के पास ले जाया जा रहा था। वहीं, दूसरा अंश फैज की साल 1974 में ढाका यात्रा के दौरान लिखी गई कविता से लिया गया है।