CBSE Annual Sahodaya Conference: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का वार्षिक सहोदय सम्मेलन 11 और 12 दिसंबर को आयोजित होगा। सीबीएसई का 26वां सत्र 11-12 दिसंबर को डिजिटल माध्यमों से आयोजित होगा। इस बात की जानकारी सीबीएसई के अधिकारियों ने दी है।
चुनौतीपूर्ण समय में क्षमता निर्माण करना होगा सम्मेलन का मुख्य विषय
सीबीएसई बोर्ड के वार्षिक सहोदय सम्मेलन के 26वें सत्र का मुख्य विषय है ‘चुनौतीपूर्ण समय में क्षमता निर्माण करना।' सीबीएसई का कहना है कि इस सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक' और कर्नाटक के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार उपस्थित रहेंगे और इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।