CBSE: स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। बोर्ड ने अपने उपविधियों (by-laws) में संशोधन करते हुए देशभर के सभी संबद्ध स्कूलों के लिए हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने को अनिवार्य कर दिया है। खास बात यह है कि इन कैमरों में रीयल टाइम ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग की सुविधा होगी।
सीबीएसई के नए नियम के अनुसार, ये कैमरे स्कूल के प्रवेश और निकास द्वारों, लॉबी, गलियारों, सीढ़ियों, कक्षा कक्षों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कैंटीन क्षेत्र, स्टोर रूम, खेल के मैदान और अन्य सामान्य क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। केवल शौचालय और वॉशरूम को इस नियम से बाहर रखा गया है।