सीबीएसई बोर्ड
- फोटो : social media
बोर्ड के संज्ञान में आया है कि बाहरी परीक्षकों की अनुपस्थिति में कई स्कूलों ने ऐसे परीक्षक की मौजूदगी में प्रैक्टिकल परीक्षाएं कराई हैं, जो कि सीबीएसई द्वारा नियुक्त नहीं था। इसके अलावा, ओएएसआईएस में स्कूलों में काम करने वाले सभी शिक्षकों के नाम अपडेट भी नहीं हैं, जिन्हें अपडेट करना अनिवार्य है। बोर्ड ने बताया है कि शिक्षकों की कमी बोर्ड की मूल्यांकन प्रक्रिया को प्रभावित करेगी जो 7 मई से शुरू होगी। साथ ही सभी प्रधानाध्यापकों को आवश्यकतानुसार डेटा अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी स्कूलों को 5 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच शिक्षकों के बारे में जानकारी अपडेट करनी है।