फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: बोर्ड ने जारी किया सीडब्ल्यूएसएन छात्रों के लिए नोटिस, एलओसी जमा करने की अंतिम तिथि भी घोषित; यहां देखें

Wed, 10 Sep 2025 12:14 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Notice: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  ने कक्षा 10वीं और 12वीं के सीडब्ल्यूएसएन उम्मीदवारों के लिए वेब मॉड्यूल और एलओसी जमा करने से संबंधित महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। बोर्ड ने एलओसी जमा करने की अंतिम तिथि और विलंब शुल्क नियम भी स्पष्ट किए हैं, ताकि स्कूल और छात्र समय पर प्रक्रिया पूरी कर सकें।
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE - फोटो : X(@cbseindia29)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (LOC) जमा करने से संबंधित परिपत्र/अधिसूचना जारी की है। इसके साथ ही बोर्ड ने सीडब्ल्यूएसएन (CWSN) उम्मीदवारों के लिए वेब मॉड्यूल से जुड़ी जानकारी भी साझा की है।

विज्ञापन


इसके अलावा सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के निजी उम्मीदवारों द्वारा भरे जाने वाले परीक्षा फॉर्म के संबंध में भी महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय सीमा के भीतर अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें।

LOC जमा करने की अंतिम तिथि

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक गतिविधि निर्धारित तिथि की रात 11:59 बजे तक ही पूरी की जा सकेगी। इसके बाद अगली गतिविधि के साथ विलंब शुल्क लागू हो जाएगा। बोर्ड ने यह भी बताया कि LOC जमा करने का पोर्टल 30 सितंबर 2025 को बंद हो जाएगा। इसके बाद यह केवल 3 अक्तूबर 2025 को ही पुनः खुलेगा।

बोर्ड ने सभी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित टाइमलाइन का पालन करें। समय सीमा का पालन न करने पर न सिर्फ लेटल फीस देनी होगी, बल्कि अंतिम समय में अनावश्यक दबाव और तकनीकी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए स्कूलों से अनुरोध है कि सभी प्रक्रियाएं समय रहते पूरी करें।
विज्ञापन

नोट करें तिथियां

इवेंट बिना विलंब शुल्क के विलंब शुल्क के साथ
LOC जमा करना (चालान को छोड़कर शुल्क भुगतान के सभी तरीकों से) 29.08.2025 से 30.09.2025 03.10.2025 से 11.10.2025
LOC जमा करना (चालान के माध्यम से भुगतान) 29.08.2025 से 22.09.2025 लागू नहीं
परीक्षा के दौरान छूट प्राप्त करने वाले CWSN उम्मीदवारों के लिए वेब मॉड्यूल 2026 09.09.2025 से 22.09.2025 03.10.2025 से 08.10.2025

प्राइवेट छात्रों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया

कक्षा 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 9 सितंबर 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र अपनी पंजीकरण प्रक्रिया 30 सितंबर 2025 तक पूरी कर सकते हैं। पंजीकरण करने के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें