जिन विषयों में प्रैक्टिकल नहीं, वहां अलग नियम
बोर्ड ने साफ किया है कि जिन विषयों में प्रैक्टिकल हिस्सा नहीं है, उनमें प्रोजेक्ट वर्क या आंतरिक मूल्यांकन नहीं होगा। ऐसे मामलों में प्रोजेक्ट या इंटरनल असेसमेंट के अंक थ्योरी परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर अनुपात में जोड़े जाएंगे।
परीक्षा केंद्र और परीक्षक की नियुक्ति
सीबीएसई की आधिकारिक सूचना के मुताबिक, कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं उन्हीं परीक्षा केंद्रों या स्कूलों में होंगी, जो थ्योरी परीक्षा के लिए तय किए गए हैं।
क्षेत्रीय निदेशक/अधिकारी सभी छात्रों के लिए बाहरी परीक्षक (एक्सटर्नल एग्जामिनर) नियुक्त करेंगे। वहीं, आंतरिक परीक्षक की नियुक्ति केंद्र अधीक्षक अपने स्कूल के शिक्षकों में से करेंगे।
नोटिस यहां देखें...
किन छात्रों को मिलेगा मौका?
वे छात्र जिन्होंने 2025 और 2024 में कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा दी थी, लेकिन दोबारा परीक्षा, अनुपस्थिति या अन्य वैध कारणों से उनके अंक उपलब्ध नहीं हैं, वे शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
इसके अलावा, 2023 या उससे पहले के वे छात्र जिन्होंने निजी श्रेणी में पूरे विषयों के साथ आवेदन किया है, वे भी अपने संबंधित प्रैक्टिकल विषयों की परीक्षा दे सकेंगे।