फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE ने जारी की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें, 15 फरवरी से 12वीं और 21 से 10वीं की परीक्षाएं होंगी शुरू

Sun, 23 Dec 2018 08:19 PM IST
Garima Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। 12वीं के बोर्ड एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होकर 3 अप्रैल को समाप्त होंगे। जबकि 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होकर 29 मार्च तक समाप्त होंगे। इस वर्ष 12वीं कक्षा में करीब 18 लाख और 10वीं कक्षा में करीब 13 लाख छात्र परीक्षा देंगे। 

विज्ञापन


सीबीएसई के मुताबिक इस साल बोर्ड की परीक्षाएं हाईकोर्ट आदेशानुसार पहले शुरू की जा रही हैं। जिससे डीयू में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही बोर्ड की नतीजे घोषित किए जा सकें। इस बार रि-इवेल्यूशन के रिजल्ट का भी ख्याल रखा गया है, जिसके तहत 12वीं और 10वीं के बोर्ड एग्जाम 5 मार्च से शुरू होंगे। 10वीं कक्षा के एग्जाम 4 अप्रैल तक चलेंगे और 12वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम 12 अप्रैल तक होंगे।      

10वीं में पहला पेपर ई पब्लिशिंग एंड ई ऑफिस का 
डेटशीट के मुताबिक 10वीं की परीक्षा का पहला पेपर 21 फरवरी को ई पब्लिशिंग एंड ई ऑफिस का होगा है। 22 फरवरी को पेंटिंग, 23 फरवरी और 25 फरवरी को म्यूजिक की परीक्षाएं होंगी। 27 फरवरी को म्यूजिक का पेपर, एनसीसी, फूड प्रोडक्शन, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, मार्केटिंग एंड सेल्स, हेल्थ केयर सर्विसेज समेत कुछ स्किल बेस्ड सब्जेक्ट का एग्जाम होगा।
विज्ञापन


2 मार्च को इंफो टेक्नॉलजी की परीक्षा होगी। 5 मार्च को भाषा के 33 परीक्षाएं आयोजित होंगी, जिनमें  पंजाबी, जर्मन, नेपाली समेत कई भाषाएं शामिल होंगी। इसके बाद 7 मार्च को 10वीं की गणित की परीक्षा होगी। 9 मार्च को चार भाषाओं की परीक्षाएं होंगी। 13 मार्च को साइंस थ्योरी और साइंस प्रैक्टिकल की परीक्षाएं होंगी।

16 मार्च को संस्कृत और 19 मार्च को हिंदी (कोर्स ए और कोर्स बी) की परीक्षा होगी। 23 मार्च को इंग्लिश कम्यूनिकेशन और इंग्लिश लैंग्वेंज एंड लिटरेचर की परीक्षा होगी। 25 मार्च को होम साइंस का पेपर होगा। 27 मार्च को आईटी और कम्यूनिकेशन टेक का पेपर होगा और अंत में 29 मार्च को सोशल साइंस की परीक्षा होगी।      


यहां देखें सीबीएसई 10वीं परीक्षा का कार्यक्रम 

यहां देखें सीबीएसई 12वीं परीक्षा का कार्यक्रम 

विज्ञापन

12वीं का पहला पेपर होगा स्किल बेस्ड

12 वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से से शुरू होंगी। इस बीच 15 फरवरी से 27 फरवरी तक स्किल बेस्ड एग्जाम होंगे। 2 मार्च को इंग्लिश की परीक्षा होंगी। 5 मार्च को फिजिक्स, 6 मार्च को अकाउंटेंसी, 7 मार्च को भूगोल और बायोटेक्नॉलजी की परीक्षा होंगी। 8 मार्च को सभी भाषाओं की परीक्षाएं होंगी। 9 मार्च को हिंदी के दोनों पेपर होंगे। 11 को सोसियालॉजी, 12 को केमिस्ट्री, 14 मार्च को बिजनेस स्टडीज और 15 मार्च को बायलॉजी की परीक्षाएं होंगी। 18 मार्च को गणित और 19 मार्च को पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा होगी। जबकि 3 अप्रैल को आखिरी परीक्षा मल्टीमीडिया एंड वेब की परीक्षा होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें