एसपी कॉन्वेंट स्कूल से यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) में लापरवाही हुई, जिसके कारण सीबीएसई ने उस स्कूल से मान्यता वापस ले ली है। बता दें यह स्कूल धूमनगंज इलाके के बेगम बाजार में स्थित है।
सीबीएसई द्वारा इस स्कूल को 1 अप्रैल, 2017 से 31 मार्च 2020 तक मान्यता मिली थी। सीबीएसई के उप सचिव की ओर से इस विषय पर एक पत्र जारी हुआ है। जिसमें लिखा है कि 10वीं के छात्र-छात्राएं इसी विद्यालय से 2020 की परीक्षा में शामिल होंगे पर 9वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को पास के इलाके में स्थित स्कूल में जिसे सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है, वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा। बता दें कि बीते साल इस स्कूल को यूजीसी नेट का परीक्षा केंद्र बनाया था।
क्या था मामला-
परीक्षा के दौरान उम्मीदवार को प्रश्न पत्र देरी से बांटे थे। इसी बात पर उम्मीदवारों ने पेपर का बहिष्कार किया और हंगामा के लिए भी पीछे नहीं रहे। यहीं कारण था कि सीबीएस ने 665 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा फिर से आयोजित करवाई।
10 जुलाई 2018 को सीबीएसई की तरफ से स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी हुआ था, जिसमें उनसे इस लापरवाही का कारण पूछा गया। स्कूल प्रबंधन ने इस नोटिस का जवाब 21 जुलाई को दिया।
शिक्षा की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।