कांग्रेस ने सीबीएसई उत्तर पुस्तिकाओं में डेटा लीक का उठाया मुद्दा
सीबीएसई की उत्तर पुस्तिकाओं में कथित डेटा लीक के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने शिक्षा मंत्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका मंत्रालय "घोटालों का मंत्रालय" बन गया है और मामले की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि COEMPT की अक्षमता और संवेदनहीनता एक बार फिर सामने आ गई है।
रमेश ने X पर कहा, "आज प्रधानमंत्री के घोटालों के मंत्रालय में हुए घटनाक्रम में सीबीएसई के बारहवीं कक्षा के 20 लाख छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं सार्वजनिक हो गई हैं।"