CBSE Board 10th Date Sheet 2026: 10वीं की परीक्षाएं अब 17 फरवरी से 10 मार्च तक होंगी
गौरतलब है कि सीबीएसई ने हाल ही में 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की अस्थाई डेटशीट जारी की थी। इसमें बताया गया था कि 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं एक शैक्षणिक सत्र में दो बार आयोजित की जाएंगी। पहला संस्करण 17 फरवरी से 6 मार्च, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
अंतिम डेटशीट में परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है। ताजा डेटशीट के मुताबिक, 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च को समाप्त होंगी।
परीक्षा तिथियों में भी हुआ बदलाव
जो भी छात्र इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें ध्यान देना चाहिए कि अंतिम डेटशीट में 10वीं की परीक्षा तिथियों में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पुरानी डेटशीट में गृह विज्ञान की परीक्षा 26 फरवरी को निर्धारित जोकि अब 18 फरवरी को होगी। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने टाइमटेबल को अंतिम डेटशीट के अनुसार अपडेट कर लें।
CBSE 12th Final Date Sheet 202: इंटर की डेटशीट में भी हुए कई बदलाव
सीबीएसई बोर्ड
इंटरमीडिएट की परीक्षा की शुरुआत 17 फरवरी को बायोटेक्नोलॉजी, आन्त्रप्रन्योरशिप, शॉर्टहैंड की परीक्षा के साथ होगी। पहले 21 फरवरी को निर्धारित बिजनेस स्टडीज और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेश की परीक्षा के स्थान पर ओटॉमोटिव और फैशन स्टडीज की परीक्षा होगी। इसके अलावा, 23, 24, 25 फरवरी, 5, 6, 7, 17, 24, 28 मार्च की परीक्षा तिथियों में भी बदलाव किया गया है।
अंतिम डेटशीट यहां देखें...