फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Exams 2022: ऑनलाइन और ऑफलाइन के बीच फंसा सीबीएससी के 10वीं, 12वीं का फर्स्ट टर्म एग्जाम, जानिए इस संबंध में बोर्ड का किस ओर है रुझान

सार

CBSE की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं नए परीक्षा पैटर्न के अनुसार अब साल में दो बार आयोजित की जाएंगी। इनमें पहला टर्म यानी टर्म-1 के लिए एग्जाम नंवबर से शुरू हो जाएंगे। इसके लिए बोर्ड की ओर से टाइम-टेबल भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
CBSE Board Exams 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं नए परीक्षा पैटर्न के अनुसार अब साल में दो बार आयोजित की जाएंगी। इनमें  पहला टर्म यानी टर्म-1 के एग्जाम नंवबर से शुरू हो जाएंगे। इसके लिए बोर्ड की ओर से टाइम-टेबल भी जारी कर दिया है। इनके प्रवेश-पत्र भी जल्द ही आने वाले हैं। टाइम टेबल के मुताबिक 30 नवंबर से 10वीं और एक दिसंबर से 12वीं के टर्म-1 के एग्जाम शुरू होंगे। लेकिन ये परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी या ऑफलाइन, इस पर फैसला नहीं हो पा रहा है। एक ओर जहां सीबीएसई ने ये स्पष्ट कर दिया है कि कक्षा10 और 12 की फर्स्ट टर्म की परीक्षा ऑफलाइन मोड में ही कराई जाएगी तो वहीं छात्रों की मांग है कि कोरोना महामारी की वजह से एग्जाम पेपर पेन मोड में न होकर कंप्यूटर आधारित होना चाहिए। अगर आप भी बोर्ड की 10वीं या 12वीं की परीक्षा देने जा रहे हैं तो आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे CBSE Board Free Classes- Join NOW को ज्वॉइन कर सकते हैं और घर बैठे-बैठे अपनी कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं।

छात्र दूसरे शहरों में भी दे सकेंगे एग्जाम

सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के छात्र-छात्राएं दूसरे शहरों से भी बोर्ड की परीक्षाएं दे सकेंगे। कोरोना काल की वजह से बोर्ड ने ये फैसला किया है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए छात्रों को अपने संबंधित स्कूल में आवेदन करना होगा। बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार अगर किसी स्थिति में कोई छात्र उस स्थान पर नहीं हैं जहां उनका स्कूल है तो ऐसे में उन्हें परीक्षा केंद्र एक शहर से दूसरे शहर में बदलने की सुविधा मिल सकती है। योजना के मुताबिक छात्र प्रेक्टिकल, थ्य़ोरी या फिर दोनों ही परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बदलने के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

दोनों टर्म के लिए अलग-अलग होने हैं प्रैक्टिकल 

सीबीएसई ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर 2022 के शैक्षणिक सत्र में कई बदलाव किए हैं। हाल ही में बोर्ड द्वारा एक और बदलाव की भी घोषणा की गई। इस घोषणा के मुताबिक कक्षा 10वीं और 12वीं के इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल भी दो भागों में होंगे, यानी टर्म-1 और टर्म-2 के लिए इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल परीक्षा अलग-अलग आयोजित की जाएगी।

घर बैठे करें पक्की तैयारी 

अगर आप भी 10वीं या 12वीं के बोर्ड एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं और कोरोना की वजह से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं तो आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है। इन दिनों सफलता द्वारा 10वीं और 12वीं के लिए ऑनलाइन कोचिंग क्लास चलाई जा रही है जिससे जु़ड़कर आप घर बैठे-बैठे परीक्षा की कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं। इस कोचिंग क्लास से जुडने के किए छात्रों को मात्र 199 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा जिसके बाद उन्हें तीन महीने का सब्स्क्रिप्शन प्राप्त हो जाएगा। इसके बाद स्टूडेंट्स को प्रतिमाह 100 रुपये की फीस में सभी सब्जेक्ट्स की क्लाससेस उपलब्ध कराई जाएंगी। तो देर किस बात अभी अपने फोन पर  सफलता ऐप  डाउनलोड करें और घर बैठे अपनी पढ़ाई शुरू कर दें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें