फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Exam: सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में गलत उत्तर के अंक काटने का प्रावधान नहीं, परीक्षा नियंत्रक ने दी जानकारी

Mon, 24 Feb 2025 09:23 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Exam: सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है। इसके अलावा डॉ. संयम भारद्वाज ने छात्रों के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए।
विज्ञापन
CBSE Exam Negative Marking - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Exam Negative Marking: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा से जुड़े कई छात्रों के मन में अक्सर सवाल रहते हैं, जैसे कि क्या बोर्ड परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग (गलत उत्तर पर अंक काटना) होती है? इस सवाल का जवाब सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बोर्ड की परीक्षा में गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटे जाते हैं। छात्रों को अंक केवल सही उत्तर या सही जानकारी पर मिलते हैं, जिन्हें मूल्य बिंदु कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कुछ छात्रों ने परीक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे। यहां देखिए छात्रों के सवालों पर परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज के जवाब...

सवाल- मैं बारहवीं का छात्र हूं? क्या अब भी तैयारी कर अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं?- कार्तिकेय सिंह
जवाब- देखिए “जब जागो तब सवेरा” का सिद्धांत आपके किसी भी कार्य को सफलता में परिवर्तित कर सकता है। आवश्यकता है कि अब शेष समय में आप केवल परीक्षा की तैयारी पर अपना ध्यान केन्द्रित करें। अपने मन को एकाग्र करते हुए परीक्षा की तैयारी करें। आप अवश्य ही सफल होंगे।

सवाल- किसी भी विषय के प्रश्न पत्र हल करने के लिए क्या रणनीति अपनानी चाहिए?- अर्पित
जवाब- उचित होगा कि परीक्षा से पूर्व विषय के सैंपल प्रश्न पत्रों को देखकर हल करने की रणनीति बनाएं। यदि प्रश्न पत्र 70 अंक का है और इसमें 35 प्रश्न पूछे गए हैं। तब प्रत्येक अंक के लिए लगभग दो मिनट का समय निर्धारित करना चाहिए। यदि कोई प्रश्न तीन अंक का हो तब उस प्रश्न को हल करने के लिए अधिकतम छह मिनट का समय देना उचित है। बेहतर होगा यदि आप प्रश्नों के उत्तर क्रमवार दें। यदि किसी प्रश्न का उत्तर आपकों नहीं आता है तब उस पर समय व्यर्थ करने से बचना बेहतर होगा। आप अगले प्रश्नों को हल करें। उसी में समय व्यतीत न करें।

सवाल- क्या बोर्ड किसी विषय में नेगेटिव मार्किंग (गलत उत्तर के अंक कटना) भी करता है?- अराधना
जवाब- बोर्ड की परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होता। छात्र को अंक केवल सही जानकारी जिन्हें हम मूल्य बिंदु कहते हैं पर ही दिए जाते हैं। नेगेटिव मार्किंग उन परीक्षाओं में होती है जहां पर सबसे उत्तम अभ्यर्थी को चुनना होता है। तभी गलती पर अंक काटे जाते हैं।

सवाल- मैंने दसवीं के अंग्रेजी पेपर में ज्यादा लंबे प्रश्न लिख दिए हैं। ऐसा आगे ना हो इसके लिए क्या करूं, जिससे अन्य प्रश्नों के लिए पर्याप्त समय बच जाए?- शक्ति कुमार
जवाब- परीक्षा में प्रश्नपत्र को समझने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। उसका उपयोग करते हुए अपने मन में योजना बनाएं कि आप उत्तर कैसे लिखना शुरू करेंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए केवल निर्धारित समय ही दें। प्रश्न पत्र पूरा करने के बाद उसे दोहराएं और यदि आवश्यक हो तो सुधार करें। अपने उत्तरों में मूल्य बिंदु लिखें।

अमर उजाला के सवाल-जवाब सेक्शन 

सीबीएसई परीक्षा से जुड़ी अन्य सवालों के जवाब देने के लिए छात्र अमर उजाला के इस ईमेल पर सवाल भेज सकते हैं: aucbsehelp@gmail.com। हर सोमवार को इन सवालों के जवाब परीक्षा नियंत्रक से प्राप्त करके प्रकाशित किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें