बदलाव नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार
हाल ही में सीबीएसई ने अपने परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया था। यह बदलाव नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) की सिफारिशों के अनुसार किया गया था। इसके दिशा-निर्देशों के तहत ही यह कॉम्पटेंसी क्वेश्चन बैंक तैयार किया है। नई शिक्षा नीति में रटने वाली शिक्षा से योग्यता आधारित शिक्षा की ओर बढ़ने पर जोर दिया गया है। इसमें विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी चुनौतियों का समाधान समुचित तरीके से करने पर पूरा ध्यान दिया गया है। सीबीएसई की ओर से कुछ प्रमुख विषयों के लिए क्वेश्चन बैंक प्रकाशित किया गया है। इससे छात्रों को परीक्षा की तैयारियों में मदद मिलेगी।
छात्रों को अभ्यास कराने के लिए निर्देश जारी
इस बीच, दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की ओर से भी सर्कुलर जारी कर सभी विद्यालयों को इस क्वेश्चन बैंक से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई है और निर्देशित किया गया है कि वह इस जानकारी को सभी छात्रों तक प्रसारित करें और यह सुनिश्चित करें कि संबंधित छात्रों को कॉम्पटेंसी क्वेश्चन बैंक का समय रहते पर्याप्त अभ्यास कराया जाए, ताकि परीक्षा में उन्हें कोई दिक्कत नहीं आए।
वेबसाइट पर उपलब्ध है क्वेश्चन बैंक
दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने जानकारी दी है कि कॉम्पटेंसी क्वेश्चन बैंक के डिजाइन को छात्र शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट edudel.nic.in और सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर भी देख सकते हैं। वेबसाइट पर पहुंचने के बाद एग्जामिनेशन/एकेडमिक्स, क्वेश्चन बैंक, एग्जामिनेशन कॉम्पटेंसी बेस्ड ऑप्शन पर क्लिक करते हुए क्वेश्चन बैंक तक पहुंचा जा सकता है। इससे नौवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों को खुद का मूल्यांकन कर परीक्षा की सही से तैयारी कर पाने में मदद मिलेगी।