फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Exam: पश्चिम एशिया के सात देशों में पांच-छह मार्च की बोर्ड परीक्षाएं टलीं, नई तारीखों का जल्द होगा एलान

Tue, 03 Mar 2026 01:52 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE 10th-12th Exam Postponed: सीबीएसई ने पश्चिम एशिया के कुछ देशों में 5 और 6 मार्च को होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए यह फैसला छात्रों की सुरक्षा के लिए लिया गया है। नई परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE - फोटो : X(@cbseindia29)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Exam 2026 Postpone: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने ईरान-इजरायल के बीच जारी तनाव को देखते हुए पश्चिम एशिया के 7 देशों में होने वाली बोर्ड परीक्षाएं एक बार फिर स्थगित कर दी हैं। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) समेत अन्य प्रभावित देशों में 5 और 6 मार्च को आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं अब टाल दी गई हैं। इससे पहले 3 मार्च की परीक्षा भी सुरक्षा कारणों से स्थगित की जा चुकी थी।

विज्ञापन


बोर्ड ने अपने आधिकारिक सर्कुलर में कहा है कि Iran और Israel के बीच मौजूदा हालात को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए वर्तमान परिस्थितियों में परीक्षा आयोजित करना उचित नहीं है। नई परीक्षा तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।
 

विज्ञापन

नोटिस में क्या लिखा है?

आधिकारिक नोटिस में लिखा है, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 01.03.2026 के परिपत्र के संदर्भ में मध्य पूर्व के कुछ देशों- बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में मौजूदा स्थिति की समीक्षा के बाद कक्षा 10 और 12 की 05 और 06 मार्च 2026 को निर्धारित परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। नई परीक्षा तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।

बोर्ड 05 मार्च 2026 को फिर से हालात की समीक्षा करेगा और 07 मार्च से आगे निर्धारित परीक्षाओं को लेकर उचित निर्णय लेगा। सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से अपने विद्यालयों के संपर्क में रहें और आधिकारिक घोषणाओं पर नजर बनाए रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें