फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE date sheet 2020: 10वीं-12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म, एक से 15 जुलाई के बीच होगी परीक्षा

Mon, 18 May 2020 04:38 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
cbse Exam board 2020
विज्ञापन
सीबीएसई की 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया। बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं बोर्ड की लंबित परीक्षा की डेटशीट (CBSE Date Sheet) जारी कर दी है। 10वीं और 12वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच आयोजित की जाएंगी। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने इससे संबंधित एक ट्वीट भी किया है।
विज्ञापन


10वीं परीक्षा की डेटशीट
 


 

सीबीएसई ने लंबित बोर्ड परीक्षाओं पर कहा कि छात्रों को परीक्षा केंद्र पर मास्क पहनकर, अपना सैनेटाइजर लेकर आना होगा। परिजन सुनिश्चित करें कि उनका बच्चा बीमार न हो, अभ्यर्थियों को शारीरिक दूरी के नियमों का करना होगा पालन।

बता दें कि देश भर में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण लॉकडाउन लागू है। ऐसे में देश भर के स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है और मार्च के बाद से परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं।
विज्ञापन


पहले बोर्ड ने ये घोषणा की थी कि एक जुलाई से 15 जुलाई के बीच 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा बोर्ड ने लॉकडाउन के चलते और समय की कमी के कारण केवल प्रमुख 29 विषयों की परीक्षा कराने का निर्णय लिया था।

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने ट्वीट करके कहा कि प्रिय विद्याथिर्यों, आप सभी से #CBSE की 12वीं की बची हुई परीक्षाओं की डेट शीट साझा कर रहा हूं। मैं आप सभी को आगामी परीक्षाओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें