14 दिसंबर को हुई थी सीटीईटी परीक्षा
सीटीईटी दिसंबर परीक्षा 14 दिसंबर, 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। सीटीईटी परीक्षा दो पेपरों के लिए आयोजित की गई थी। कक्षा 1 से 5 के लिए पेपर-1 और कक्षा 6 से 8 के लिए पेपर दो परीक्षा आयोजित की गई थी। पेपर II सुबह की शिफ्ट में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर I शाम की शिफ्ट में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया था।
सीटीईटी रिजल्ट दिसंबर 2024 कैसे चेक करें?
सीटेट रिजल्ट जारी होने के बाद, आप निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'CTET December Result 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको अपनी डिटेल्स डालकर लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आंसर की पीडीएफ खुल जाएगी।
- अब आप आंसर की पीडीएफ को डाउनलोड कर लीजिए।