आज जारी हो सकता है एडमिट कार्ड
बोर्ड की ओर से अभी तक सीटीईटी एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि का औपचारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन पूर्व सत्रों की परीक्षाओं के पैटर्न के मुताबिक एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 2 दिन पहले जारी किए जाते हैं। इस आधार पर बोर्ड आज एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 07 जुलाई को होना है।
परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में पेपर 1 का आयोजन किया जाएगा और इसके बाद दूसरे पाली में पेपर 2 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक शिक्षण हेतु पात्रता के लिए और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक पात्रता निर्धारित करने हेतु आयोजित किया जाता है। हालांकि, उम्मीदवार दोनों ही पेपरों में सम्मिलित हो सकते हैं।
बोर्ड सीटेट परीक्षा के लिए एडवांस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप पहले ही जारी कर चुका है। इसके माध्यम से उम्मीदवारों को अपने परीक्षा शहर की जानकारी मिल चुकी है। ऐसे में समय रहते अपना एग्जाम-डे ट्रैवल प्लान बना सकते हैं।
सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण
एडमिट कार्ड जारी होने पर उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे:
- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) सीटीईटी परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in पर जाएं।
- सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक देखें।
- सीटीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- सीटीईटी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट लें।