CBSE CTET 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), द्वारा जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की उम्मीद है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ctet.nic.in) पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, प्रवेश पत्र जारी करने को लेकर बोर्ड ने अभी कोई आधिकारित नोटिस जारी नहीं किया है।
बोर्ड की नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, कुछ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 15 दिसंबर, 2024 को कुछ प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित होने वाली हैं, जिसके कारण परीक्षा को 14 दिसंबर, 2024 को पुनर्निर्धारित किया गया है। हालांकि, यदि किसी शहर में उम्मीदवारों की संख्या अधिक है, तो परीक्षा 15 दिसंबर, 2024 को भी आयोजित की जा सकती है, नोटिस में बताया गया है।