फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE की काउंसिलिंग में हुआ खुलासा, लड़कों को बोर्ड परीक्षा से लगता है ज्यादा डर

Thu, 24 May 2018 01:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
CBSE
विज्ञापन

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में लड़कों को फेल होने का ज्यादा डर लगता है। इसके मुकाबले लड़कियां काफी कम डरती हैं।

विज्ञापन


सीबीएसई की बोर्ड एग्जाम हेल्पलाइन सेवा में एक फरवरी से अब तक आई फोन कॉल में यह बात सामने आई है। बोर्ड के आंकड़े और सीबीएसई के काउंसलर इस बात की गवाही दे रहे हैं कि लड़कियां अपनी पढ़ाई को लेकर, लड़कों के मुकाबले ज्यादा एकाग्र होती हैं। 

सीबीएसई की काउंसलर डॉ. सोना कौशल गुप्ता का कहना है कि इस अंतराल में जितनी कॉल आई, उसमें सबसे कम अभिभावकों की थी। इसके बाद लड़कियों की रही और सबसे ज्यादा कॉल लड़कों की आई। उनका कहना है कि इसके पीछे वजह यह है कि लड़कियां पढ़ाई के प्रति ज्यादा फोकस्ड होती हैं। लड़कियों के पास घर की जिम्मेदारियां भी होती हैं। लड़कों के लिए यह प्रेशर नहीं होते हैं। लिहाजा उनकी एकाग्रता अपेक्षाकृत कम होती है। 
विज्ञापन


डॉ. सोना के मुताबिक, लड़कों की जितनी कॉल आई, उनके पीछे डर की मुख्य वजह यह थी कि सालभर की तैयारी के बजाय वे आखिरी समय में पास होने के लिए पढ़ना ज्यादा पसंद करते हैं। इससे बोर्ड परीक्षा में उनका फेल होने का डर या कम अंक आने का डर बढ़ जाता है। इसके लिए जरूरी है कि सालभर स्कूलों के अलावा माता-पिता भी बेटों की रेगुलर स्टडी पर फोकस रखें।
 

विज्ञापन

हेल्पलाइन में आई कॉल के मुख्य बिंदु

helpline
हेल्पलाइन में आई कॉल के मुख्य बिंदु
कुल 3467 कॉल आई, जिसमें 74 कॉल ही कॅरियर से जुड़े सवालों पर थी।
373 अभिभावकों ने अपने बच्चों की बेहतर तैयारी जानने को कॉल किया।
3094 छात्र-छात्राओं के कॉल आए, जिसमें से 2132 छात्र और 962 छात्राएं शामिल हैं।
इन 3094 कॉल में से 10वीं के 1523 और 12वीं के 143 छात्रों ने कॉल किया।
140 कॉल ऐसी भी आई जो कि 10वीं, 12वीं के अलावा किसी अन्य कक्षा के छात्रों की थी।
177 कॉल ऐसी भी आई जो कि सीबीएसई के बजाए दूसरे बोर्ड के छात्रों की थीं।
472 कॉल सरकारी स्कूलों के छात्रों की और 2509 कॉल प्राइवेट स्कूलों के छात्रों की आई।
113 उन छात्रों ने भी कॉल किया जो कि सीबीएसई की प्राइवेट परीक्षा दे रहे थे।

अब भी चल रही है हेल्पलाइन
सीबीएसई बोर्ड की हेल्पलाइन अब भी चल रही है। देशभर में सीबीएसई के 91 काउंसलर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक कॉल की जा सकती है। बोर्ड परीक्षा के बाद सीबीएसई इस हेल्पलाइन नंबर को बोर्ड रिजल्ट के बाद होने वाले तनाव और छात्रों के लिए विषयों के चयन, कॅरियर संबंधी जानकारी के लिए संचालित करता है।

यहां करें कॉल : 1800118004
यहां करें ईमेल : counselling.cecbse@gmail.com, sugandh.cbse@gmail.com
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें