फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Class 12th: री-इवैल्यूएशन रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Thu, 13 Jun 2019 04:11 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के री-इवैल्यूएशन और रीचेकिंग के परिणाम की घोषणा कर दी है। परिणाम आज, 13 जून 2019 को जारी किए गए हैं। जिन विद्यार्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था, वे अपने परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड ने मुख्य परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद 21 दिनों तक री-इवैल्यूएशन विंडो को खुला रखा था। एक विद्यार्थी को हर एक सवाल के री-इवैल्यूएशन क लिए 100 रुपये की फीस देनी थी। बता दें कि इस बार बोर्ड के पास री-इवैल्यूएशन के लिए ज्यादा आवेदन आए थे।
विज्ञापन


CBSE Class 12th Re-evaluation and Re-checking Result 2019: ऐसे चेक करें अपना परिणाम

- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर दर्ज कर लॉग-इन करें।
- परिणाम आपके सामने होगा।

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें