फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th Supplementary Practical Exam: 29 जुलाई से 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं, सीबीएसई ने जारी किए निर्देश

Thu, 23 Jul 2026 02:11 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE 12th Supplementary Practical Exams: सीबीएसई ने कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 29 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक होंगी। पात्र छात्रों को 27 जुलाई तक अपने स्कूल या परीक्षा केंद्र से संपर्क करना होगा। बोर्ड ने परीक्षा और अंक अपलोड करने को लेकर भी जरूरी निर्देश जारी किए हैं।
 
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE - फोटो : X(@cbseindia29)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE 12th Supplementary Practical Exams 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, सभी संकायों (स्ट्रीम) के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 29 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


जिन छात्रों को यह परीक्षा देनी है, उन्हें 27 जुलाई 2026 तक अपने स्कूल या निर्धारित परीक्षा केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई है। इससे पहले 28 जुलाई 2026 को कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री थ्योरी परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 2.5 लाख से अधिक छात्र शामिल होने वाले हैं।

किन छात्रों को देनी होगी प्रैक्टिकल परीक्षा?

यह कार्यक्रम उन छात्रों के लिए लागू है, जिन्हें बोर्ड ने Repeat Practical (RP) या Repeat in Both Theory and Practical (RB) श्रेणी में रखा है।
  • RP (Repeat Practical) श्रेणी के छात्रों को केवल प्रैक्टिकल परीक्षा देनी होगी। उनके पहले प्राप्त थ्योरी अंक ही मान्य रहेंगे।
  • RB (Repeat in Both Theory and Practical) श्रेणी के छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाएं दोबारा देनी होंगी।

नियमित और निजी छात्रों के लिए अलग व्यवस्था

सीबीएसई के अनुसार, नियमित छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा उनके अपने स्कूल में होगी। वहीं, निजी छात्रों को बोर्ड द्वारा आवंटित सप्लीमेंट्री परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा।

यदि किसी परीक्षा केंद्र पर किसी विषय के लिए आवश्यक प्रयोगशाला (लैब) उपलब्ध नहीं है, तो संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय पास के किसी स्कूल या परीक्षा केंद्र पर परीक्षा की व्यवस्था करेगा।

बाहरी परीक्षक की नियुक्ति बोर्ड करेगा

बोर्ड ने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए बाहरी परीक्षक नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल और परीक्षा केंद्र अब अपने स्तर पर बाहरी परीक्षक नहीं चुन सकेंगे। वे केवल अपने शिक्षकों में से आंतरिक परीक्षक नामित कर सकेंगे।

उसी दिन अपलोड करने होंगे प्रैक्टिकल अंक

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक परीक्षा वाले दिन ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। एक बार अंक अपलोड होने के बाद उनमें किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा में क्या साथ लेकर जाएं?

बोर्ड ने छात्रों को निर्देश दिया है कि वे प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होते समय अपने साथ निम्न दस्तावेज जरूर रखें:
  • एडमिट कार्ड
  • मार्कशीट या रिजल्ट की एक प्रति

साथ ही, स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख और समय की जानकारी समय पर दें तथा परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ समन्वय बनाए रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें