परीक्षा केंद्र देर से पहुंचने की गलती न करें
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन समय से पहले घर से निकलें। अंतिम समय में परीक्षा केंद्र पहुंचने की कोशिश करने से तनाव बढ़ सकता है और प्रवेश में भी परेशानी हो सकती है।
एडमिट कार्ड साथ ले जाना न भूलें
बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड तैयार रखें और उस पर दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लें।
एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देश जरूर पढ़ें
एडमिट कार्ड में केवल परीक्षा की तारीख और समय ही नहीं, बल्कि कई जरूरी निर्देश भी दिए होते हैं। इन निर्देशों को नजरअंदाज करने से परीक्षा के दिन अनावश्यक परेशानी हो सकती है।
समय का सही प्रबंधन करें
किसी एक सवाल पर जरूरत से ज्यादा समय न लगाएं। प्रत्येक सेक्शन के लिए समय तय करें और अंत में उत्तरों की दोबारा जांच करने के लिए कुछ समय जरूर बचाएं।
प्रश्नपत्र ध्यान से पढ़ें
उत्तर लिखने से पहले पूरे प्रश्नपत्र को ध्यान से पढ़ें। इससे प्रश्नों की भाषा, शब्द सीमा और विशेष निर्देश समझने में आसानी होगी और छोटी-छोटी गलतियों से बचा जा सकेगा।
कठिन प्रश्न देखकर घबराएं नहीं
अगर प्रश्नपत्र का कोई हिस्सा कठिन लगे तो घबराने की जरूरत नहीं है। पहले उन सवालों को हल करें जिनके उत्तर अच्छी तरह आते हैं। एक कठिन प्रश्न या सेक्शन को पूरे पेपर पर हावी न होने दें।