फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Class 12th: री-इवैल्यूएशन के बाद जिनके अंक बदले, उन्हें जल्द मिलेगी संशोधित मार्कशीट; बोर्ड ने दी जानकारी

Mon, 22 Jun 2026 06:36 PM IST
Akash Kumar पीटीआई, नई दिल्ली

सार

CBSE Class 12 Revised Marksheet 2026: सीबीएसई ने कक्षा 12 के उन छात्रों के लिए बड़ी जानकारी दी है, जिनके अंक सत्यापन या री-इवैल्यूएशन के बाद बदले हैं। संशोधित मार्कशीट क्षेत्रीय कार्यालयों से जारी की जाएगी। फिलहाल अपडेटेड मार्कशीट DigiLocker पर उपलब्ध है और सभी उद्देश्यों के लिए मान्य है।
 
विज्ञापन
CBSE Board - फोटो : CBSE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Class 12 Revised Marksheet 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 के उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है, जिनके बोर्ड परीक्षा के अंक सत्यापन (Verification) या पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के बाद बदले हैं। बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक, ऐसे छात्रों की संशोधित भौतिक मार्कशीट जल्द ही सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

पुरानी मार्कशीट जमा करने के बाद मिलेगी नई कॉपी

सूत्रों ने बताया कि संशोधित मार्कशीट प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को अपनी पुरानी मूल मार्कशीट जमा करनी होगी। इसके बाद ही उन्हें नई मार्कशीट जारी की जाएगी। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि DigiLocker में उपलब्ध अपडेटेड मार्कशीट पूरी तरह वैध है और सभी आधिकारिक कार्यों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। जिन छात्रों को तुरंत मार्कशीट की आवश्यकता है, वे फिलहाल DigiLocker वाली कॉपी का उपयोग कर सकते हैं।

87 प्रतिशत से अधिक आवेदनों के परिणाम पहले चरण में जारी

सीबीएसई ने रविवार को उन छात्रों के परिणाम जारी करने शुरू किए थे, जिन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। बोर्ड के अनुसार, पहले चरण में कुल आवेदनों में से 87 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवारों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। बाकी उम्मीदवारों के परिणाम भी चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे।

पारदर्शी प्रक्रिया से हुई सभी आवेदनों की जांच

बोर्ड का कहना है कि सभी आवेदनों की जांच एक मजबूत, पारदर्शी और सावधानीपूर्वक निगरानी वाली प्रणाली के तहत की गई है। प्रत्येक आवेदन को निष्पक्षता और सटीकता के साथ प्रोसेस किया गया ताकि किसी भी छात्र के साथ अन्याय न हो। सीबीएसई ने भरोसा दिलाया है कि शेष आवेदनों की प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी।

मई में घोषित हुआ था बोर्ड परीक्षा का परिणाम

गौरतलब है कि सीबीएसई ने 13 मई 2026 को कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। इस परीक्षा में करीब 17.69 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसके बाद छात्रों को 19 मई से 25 मई तक अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने का अवसर दिया गया था।
विज्ञापन

2 जून से 7 जून तक हुई थी आवेदन प्रक्रिया

उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जून से 7 जून 2026 तक संचालित की गई थी। अब जिन छात्रों के अंक इस प्रक्रिया के बाद बदले हैं, उन्हें संशोधित मार्कशीट जारी की जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे DigiLocker और सीबीएसई की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें ताकि नई मार्कशीट से जुड़ी जानकारी समय पर प्राप्त हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें