पोर्टल लॉन्च से पहले की गई कड़ी सुरक्षा जांच
शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, CBSE के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन पोर्टल को शुरू करने से पहले उसकी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई परीक्षण किए गए। इसमें सुरक्षा जांच, सिस्टम की क्षमता की जांच और संभावित साइबर खतरों से बचाव के उपाय शामिल थे। सभी परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे होने के बाद ही 2 जून 2026 को पोर्टल को शुरू किया गया।
लाखों अनुरोध और साइबर हमलों को किया गया ब्लॉक
पोर्टल शुरू होने के कुछ ही मिनटों के भीतर करीब 15 लाख एक्सेस अनुरोध प्राप्त हुए। इस दौरान 1 लाख से अधिक अनधिकृत पहुंच (Unauthorized Access) के प्रयासों का पता लगाकर उन्हें तुरंत ब्लॉक कर दिया गया। मंत्रालय ने बताया कि DDoS जैसे साइबर हमलों की कोशिश भी हुई, लेकिन मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के कारण पोर्टल सुरक्षित रहा और उसकी सेवाएं बिना किसी बाधा के जारी रहीं।