सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2026 में देशभर में कुल 19,967 स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया, जबकि परीक्षा के लिए 7,573 केंद्र बनाए गए थे।
इस बार 12वीं में कुल 85.20% बच्चे हुए पास
CBSE 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के साथ इस बार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2026 में कुल 17,80,365 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 17,68,968 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए। इनमें 15,07,109 छात्र सफल रहे और कुल पास प्रतिशत 85.20% दर्ज किया गया।
वहीं, वर्ष 2025 में 17,04,367 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 14,96,307 सफल रहे थे। उस समय पास प्रतिशत 88.39% था। ऐसे में इस बार पिछले वर्ष की तुलना में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में 3.19% की गिरावट देखने को मिली है।