केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तहत शुक्रवार को 12वीं कक्षा का बिजनेस स्टडी का पेपर हुआ। बिजनेस पेपर को लेकर छात्रों की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। ज्यादातर विद्यार्थियों का कहना था कि ये परीक्षा सीबीएसई की आगामी परीक्षाओं के जटिल होने की शुरुआत है।
एक्सपर्ट के मुताबिक, प्रश्न पत्र पैटर्न पिछले साल के प्रश्नपत्र के समान था और कोई भी प्रश्न पाठ्यक्रमों से बाहर नहीं था। जो वास्तव में छात्रों के लिए एक बड़ी राहत थी। लगभग 40% सवाल आसान थे और एनसीईआरटी के किताबों से पूछे गए थे। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों ने एनसीईआरटी की किताबों का अच्छे से अध्ययन किया, वे अच्छे अंक लाने की उम्मीद रख सकते हैं।