क्या है कंपार्टमेंट?
कंपार्टमेंट का मतलब है कि छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाया है, लेकिन उसे पूरा साल दोबारा दोहराने की आवश्यकता नहीं होती। CBSE ऐसे छात्रों को उन विषयों में दोबारा परीक्षा देने का अवसर देता है।
घबराने की जरूरत नहीं, मई में मिलेगा दूसरा मौका
विशेषज्ञों का मानना है कि कंपार्टमेंट आना असफलता नहीं है, बल्कि यह एक दूसरा मौका है। सही रणनीति, नियमित पढ़ाई और मार्गदर्शन से छात्र आसानी से इस चुनौती को पार कर सकते हैं। जिन भी विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है, उनके पास 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षा में अंक सुधारने का अवसर है। सीबीएसई मई में 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। उस परीक्षा में शामिल होकर विद्यार्थी अपना परिणाम सुधार सकेंगे।
इन पांच तरीकों से देख सकते हैं अपना रिजल्ट
सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अपने अंक कई आसान तरीकों से देख सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक सीबीएसई वेबसाइट, DigiLocker और UMANG एप जैसे प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं। जरूरत पड़ने पर छात्र SMS सेवा का भी उपयोग कर सकते हैं। अभ्यर्थी इन पांच तरीकों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से (cbse.gov.in, results.cbse.nic.in)
- डिजिलॉकर एप या वेबसाइट पर (results.digilocker.gov.in)
- उमंग एप के जरिए (umang.gov.in)
- एसएमएस के माध्यम से
- आईवीआरएस (कॉल के जरिए)
इन सभी माध्यमों को इस तरह तैयार किया गया है कि छात्र आसानी से और जल्दी अपना रिजल्ट देख सकें।