फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result 2023: बीते साल ऐसे तैयार हुआ था सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट, जानें इस बार क्या है नया

Thu, 11 May 2023 04:47 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Result 2023: सीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजे जारी करने वाला है। बोर्ड की तरफ से सारी तैयारियां पूरी मानी जा रही हैं। हालांकि अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। छात्र नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।  
विज्ञापन
CBSE Result 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Result 2023: सीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजे जारी करने वाला है। बोर्ड की तरफ से सारी तैयारियां पूरी मानी जा रही हैं। हालांकि अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। सीबीएसई के करीब 38 लाख छात्र-छात्राएं अपने परीक्षा नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई इस बार नए पैटर्न पर काम कर रहा है। नए पैटर्न के तहत ही इस बार परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। आइए जानते हैं क्या है नया अपडेट...
विज्ञापन

पिछले साल दो टर्म में हुई थीं परीक्षाएं

बीते साल सीबीएसई की ओर से कोरोना महामारी के कारण कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा को दो सत्र - टर्म-1 और टर्म-2 में आयोजित किया गया था। छात्रों के अंतिम परिणाम भी दोनों टर्म के अंक को जोड़ कर जारी किए गए थे। थ्योरी की परीक्षा में टर्म-1 का 30 फीसदी और टर्म-2 का 70 फीसदी अंक जोड़ा गया था। वहीं, प्रैक्टिकल की परीक्षाओं के दोनों ही टर्म में से 50-50 फीसदी अंक जोड़े गए थे। सीबीएसई इस बार अपने पुराने पैटर्न पर वापस आ गया। परीक्षाएं एक ही टर्म में आयोजित की गई थीं।

पिछली बार की तरह ही इस बार भी सीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजे एक ही दिन जारी करेगा। रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए स्कूल संख्या, रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्म की तारीख की जरूरत होगी। छात्र-छात्राएं रिजल्ट से पहले अपने सभी दस्तावेजों को तैयार रखें, जिससे कि रिजल्ट देखने में किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

इन प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे रिजल्ट

छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा उनके डिजिलॉकर और उमंग एप पर भी रिजल्ट देखने की सुविधा मिलेगी। साथ ही मोबाइल फोन पर भी एसएमएस, आईवीआरएस पर भी रिजल्ट देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें