10th 12th CBSE Term 1 Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड 2022 की टर्म-1 परीक्षा परिणामों की लाखों छात्र की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह पहली बार है जब सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं दो टर्म में आयोजित हो रही है। जहां छात्रों को पहली टर्म के नतीजों का इंतजार है तो वहीं, दूसरी टर्म की तारीखों का एलान होने की भी प्रतीक्षा है।
हालांकि, अभी तक सीबीएसई की ओर से आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। इससे पहले सीबीएसई ने टर्म-1 परीक्षा परिणाम फरवरी के पहले सप्ताह तक जारी किए जाने की बात कही थी। इसलिए, नतीजों का एलान जल्द होने की संभावना है। एक बार जारी हो जाने के बाद, कक्षा 10वीं और 12वीं सभी विद्यार्थी टर्म-1 परीक्षा 2021-22 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर पर देख सकेंगे।
वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन एनआईसी की रिजल्ट वेबसाइट results.gov.in पर भी परिणाम प्रदर्शित किए जाएंगे। सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं 12वीं के टर्म-1 परिणाम डिजिलॉकर एप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इसके साथ ही परिणामों के उमंग एप और एसएमएस के जरिए भी देखने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।