फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Exam Result 2023: सीबीएसई की परीक्षाएं खत्म, अब रिजल्ट का इंतजार

Thu, 06 Apr 2023 04:18 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Exam Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अब समाप्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन
CBSE Board Exam 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Exam Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अब समाप्त हो चुकी हैं। परीक्षार्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार रहेगा। सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी, 2023 से 21 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की गई थी। जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी, 2023 से 05 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई। बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर दोनों ही कक्षाओं के लिए रिजल्ट की घोषणा करेगा।

विज्ञापन

सीबीएसई परिणाम 2023 देखने और डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके अलावा वे एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे। कक्षा 10वीं, 12वीं सीबीएसई उत्तर कुंजी पीडीएफ आधिकारिक सीबीएसई वेबसाइटों पर प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

बोर्ड ने इस साल सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा एक टर्म में आयोजित की थी। बोर्ड ने पहले घोषणा की थी कि कुल 16,96,770 छात्रों ने 2023 में सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था और 21,86,940 छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 10 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें