इस बार 10वीं में हुई दो बार बोर्ड परीक्षा
सीबीएसई ने वर्ष 2026 से पहली बार कक्षा 10 के लिए दो बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था शुरू की है। मुख्य बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित हुई थी, जबकि सेकेंड बोर्ड परीक्षा 15 से 21 मई 2026 के बीच हुई। सेकेंड बोर्ड परीक्षा वैकल्पिक थी और इसमें वही छात्र शामिल हुए जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते थे।
मार्कशीट में कौन में नंबर जुड़ेंगे?
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों ने दोनों परीक्षाएं दी हैं, उनकी दोनों प्रयासों में से जिस परीक्षा में अधिक अंक होंगे वही अंतिम मार्कशीट में दर्ज किए जाएंगे।
ग्राफिक पर क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें:
सीबीएसई बोर्ड 10वीं की मार्कशीट कैसे मिलेगी?
रेग्यूलर छात्रों की प्रिंटेड मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट उनके संबंधित स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, निजी (Private) अभ्यर्थियों को दस्तावेज उनके पंजीकृत पते पर भेजे जाएंगे। दिल्ली क्षेत्र के निजी अभ्यर्थी अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र से भी दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे।
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट कैसे देखें?
जो भी छात्र सेकेंड बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए थे, वे DigiLocker मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- DigiLocker की वेबसाइट या मोबाइल एप खोलें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें। नए छात्र पहले रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- Issued Documents सेक्शन में जाकर CBSE चुनें।
- Class 10 Marksheet/Passing Certificate 2026 पर क्लिक करें।
- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी जैसी जानकारी भरें।
- सबमिट करते ही डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड और सेव किया जा सकता है।