फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th Result: साउथ का दबदबा कायम, दिल्ली रीजन का परिणाम सुधरा, लेकिन नोएडा पिछड़ा; जानें कैसा रहा रिजल्ट

Wed, 15 Apr 2026 06:18 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस बार 93.70% रहा, जो 2025 (93.66%) से थोड़ा बेहतर है। छात्राओं ने 94.99% के साथ फिर बाजी मारी। दक्षिणी रीजन टॉप पर रहे, जबकि नोएडा का प्रदर्शन गिरकर 87.66% पहुंच गया। आइए जानते हैं पिछले वर्ष की तुलना में परिणाम कैसा रहा।
 
विज्ञापन
CBSE 10th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं के 2026 के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल का रिजल्ट पिछले वर्ष 2025 की तुलना में कुल मिलाकर स्थिर रहा है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में सुधार और कुछ में गिरावट देखने को मिली है। सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...

विज्ञापन
Trending Videos

कुल पास प्रतिशत में मामूली बढ़त

अगर ओवरऑल रिजल्ट की बात करें तो वर्ष 2025 में कुल पास प्रतिशत 93.66% था, जो 2026 में बढ़कर 93.70% हो गया है। यानी इस बार 0.04% की हल्की बढ़त दर्ज की गई है। यह इशारा करता है कि परिणाम में कोई बड़ा बदलाव नहीं है, लेकिन स्थिरता बनी हुई है।

पिछले वर्ष की तरह इस बार भी लड़कियां आगे

लड़कियों का प्रदर्शन इस बार भी लड़कों से बेहतर रहा है। 2025 में जहां छात्राओं का पास प्रतिशत करीब 95% और छात्रों का 92.63% था, वहीं 2026 में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.99% और छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.69% रहा।

2025
  • छात्राएं: 95%
  • छात्र: 92.63%

2026
  • छात्राएं: 94.99%
  • छात्र: 92.69%

दक्षिण भारत का दबदबा कायम

रीजन वाइज तुलना करें तो दक्षिण भारत के रीजन एक बार फिर टॉप पर बने हुए हैं। 2026 में त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा ने 99.79% के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जो देश के अन्य रीजन के मुकाबले काफी बेहतर है। वहीं दिल्ली वेस्ट ने भी 97.45% के साथ मजबूत प्रदर्शन किया, जो पिछले साल के 95% के आसपास के प्रदर्शन से बेहतर माना जा सकता है। सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...

दिल्ली का परिणाम सुधरा तो नोएडा का उत्तीर्ण प्रतिशत गिरा

दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो 2025 में समग्र दिल्ली क्षेत्र का पास प्रतिशत 95.14% था। 2026 में दिल्ली वेस्ट (97.45%) और दिल्ली ईस्ट (97.33%) ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए इस आंकड़े को और मजबूत किया है। हालांकि, सभी क्षेत्रों के लिए तस्वीर सकारात्मक नहीं रही। जहां दिल्ली क्षेत्र के परिणाम में बढ़ते देखने को मिली, वहीं नोएडा रीजन का प्रदर्शन इस साल गिरा है।

2025 में जहां इसका पास प्रतिशत करीब 89-90% था, वहीं 2026 में यह घटकर 87.66% रह गया। इस तरह यहां 1.75 से लेकर 3% तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे देशभर में इसकी रैंकिंग भी नीचे खिसककर 20वें स्थान पर पहुंच गई है। सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...

कुल मिलाकर स्थिर और बेहतर रहा परिणाम

कुल मिलाकर, सीबीएसई 10वीं का 2026 का परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में स्थिर और थोड़ा बेहतर कहा जा सकता है। जहां एक ओर ओवरऑल रिजल्ट में सुधार हुआ है, वहीं कुछ रीजन के परिणाम में गिरावट भी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

इन पांच तरीकों से देख सकते हैं अपना रिजल्ट

सीबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट पांच तरीकों से देखा जा सकता है। इसके लिए आधिकारिक सीबीएसई वेबसाइट, DigiLocker और UMANG एप जैसे प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं। जरूरत पड़ने पर छात्र SMS सेवा का भी उपयोग कर सकते हैं। अभ्यर्थी इन पांच तरीकों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
  • आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से (cbse.gov.in, results.cbse.nic.in)
  • डिजिलॉकर एप या वेबसाइट पर (results.digilocker.gov.in)
  • उमंग एप के जरिए (umang.gov.in)
  • एसएमएस के माध्यम से
  • आईवीआरएस (कॉल के जरिए)

इन सभी माध्यमों को इस तरह तैयार किया गया है कि छात्र आसानी से और जल्दी अपना रिजल्ट देख सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें