CBSE Class 10-12th Exam 15 फरवरी से होंगे
देशभर में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी, 2023 से शुरू होने वाली हैं। 10वीं की परीक्षा 21 मार्च को और 12वीं की परीक्षा पांच अप्रैल को समाप्त होगी। 10वीं, 12वीं की परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे शुरू होगा और दोपहर 1.30 बजे खत्म होगा।
CBSE Admit Card पर होगी यह जानकारी
बोर्ड के अनुसार, एडमिट कार्ड में रोल नंबर, जन्म तिथि (केवल 10वीं कक्षा के लिए), परीक्षा का नाम, उम्मीदवार का नाम, माता का नाम, पिता / अभिभावक का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, पीडब्ल्यूडी की श्रेणी, एडमिट कार्ड आईडी, विषय जिसमें परीक्षा की तिथि के साथ प्रदर्शित हो रहे हैं, आदि जानकारी होगी।
CBSE Exam Admit Card जानकारियों की पुष्टि करने के निर्देश
बोर्ड ने सख्त अनुपालन के लिए छात्रों के लिए कुछ जानकारी भी प्रदान की है। बोर्ड ने स्कूल प्रबंधन, उम्मीदवार और माता-पिता और अभिभावकों से कहा है कि वे एडमिट कार्ड में उल्लेखित विवरणों की जांच करें और फोटो और अन्य जानकारियों की पुष्टि करने के बाद उचित स्थान पर हस्ताक्षर करें। विवरण में कोई त्रुटि या गलती नजर आए तो स्कूल प्रबंधन के जरिये बोर्ड अधिकारियों और सहायता प्रकोष्ठ में संपर्क करें।