कौन से विषय पात्र हैं?
दूसरी परीक्षा केवल उन विषयों के लिए है जिनमें छात्र अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। छात्र केवल उन विषयों को चुन सकते हैं जिनमें उनका एक्सटर्नल असेसमेंट 50 से अधिक अंक है। जिनके एक्सटर्नल असेसमेंट में 50 या उससे कम अंक हैं, वे दूसरी परीक्षा में पात्र नहीं होंगे।
दो बोर्ड परीक्षाओं का उद्देश्य क्या है?
CBSE की यह दो-परीक्षा प्रणाली छात्रों को एक मुख्य परीक्षा और एक सुधार के लिए दूसरा मौका देती है। इसका फायदा यह है कि छात्र अपने प्रदर्शन को बेहतर बना सकते हैं बिना पूरे शैक्षणिक साल की संरचना बदले। दोनों परीक्षाओं में समान शैक्षणिक मानक लागू होंगे।
कक्षा 10 का आंतरिक मूल्यांकन कब तक पूरा करना होगा?
सीबीएसई कक्षा 10 का आंतरिक मूल्यांकन 1 जनवरी से 14 फरवरी 2026 के बीच पूरा करना होगा। स्कूलों को इस दौरान सभी मूल्यांकन पूरे करने और अंक समय पर दर्ज करने होंगे, ताकि परीक्षा कार्यक्रम सही ढंग से चले और परिणाम समय पर तैयार हो सकें।
शंकाओं और सवालों के लिए कहां संपर्क करें?
छात्र, अभिभावक और स्कूल अपनी शंकाओं या सवालों के लिए CBSE से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए वे व्हाट्सएप नंबर 79066 27715 या ईमेल info.exam@cbse.nic.in का उपयोग कर सकते हैं।