फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: सीबीएसई प्रमुख राहुल सिंह का कार्यकाल बढ़ा, दो साल की अवधि के लिए मिली मंजूरी

Fri, 08 Aug 2025 03:48 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Chairman: सीबीएसई के अध्यक्ष राहुल सिंह का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ा दिया गया है। इस सेवा विस्तार से बोर्ड की स्थिरता और नेतृत्व मजबूत बनेगा।
विज्ञापन
CBSE - फोटो : CBSE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE: एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, वरिष्ठ नौकरशाह राहुल सिंह को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के अध्यक्ष पद पर दो वर्ष का सेवा विस्तार प्रदान किया गया है।

विज्ञापन


बिहार कैडर के 1996 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी सिंह को पिछले साल 13 मार्च को इस पद पर नियुक्त किया गया था।

सेवा विस्तार की मंजूरी पर कैबिनेट समिति का निर्णय

कार्मिक मंत्रालय द्वारा 6 अगस्त को जारी आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने सिंह के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति कार्यकाल को 11 नवंबर, 2025 से आगे दो साल की अवधि के लिए, यानी 11 नवंबर, 2027 तक, बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें