CBSE 10th 12th class exams: कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित लोगों की संख्या अभी कम नहीं हुई है, बल्कि मामले और बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में सरकार ने 21 दिनों का लॉकडाउन पूरे देश में जारी कर दिया है। अगर कोई प्रशासन द्वारा जारी किए गए इस लॉकडाउन को नहीं मानता है तो उस पर कार्यवाही भी की जा रही है। हर राज्य में शैक्षणिक संस्थानों में होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है। साथ ही सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य परीक्षाएं पहले से ही स्थगित कर दी हैं।
सीबीएसई से संबंधित एक और जानकारी सामने आए हैं। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जानकारी दी है कि बोर्ड केवल मुख्य 29 विषयों की परीक्षाएं आयोजित कराएगा। मानव संसाधन विकास मंत्री ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है।
सीबीएसई ने एक परिपत्र भी जारी किया है, जिसमें लिखा है कि जब स्थिति थोड़ी सही होगी तब परी7एं आयोजित की जाएंगी। लेकिन परीक्षाएं केवल निम्न 29 विषयों के लिए गी आयोजित की जाएगी। 10वीं कक्षा के 6 विषय और 12वीं कक्षा के 23 विषयों के लिए ये परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पहली से लेकर ग्यारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए सूचना जारी की है। बोर्ड ने पहली से लेकर आठवीं कक्षा, नौवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा के लिए अलग-अलग सूचना जारी की है। सीबीएसई का कहना है कि देश में चल रहे सभी सीबीएसई स्कूलों को सलाह दी जाती है कि पहली से लेकर आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के पास कर दिया जाए।