5 Ways To Check CBSE Results: सीबीएसई का रिजल्ट चेक करने के पास तरीके
- आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)
- एसएमएस के जरिए (SMS)
- IVRS/कॉल (IVRS/Call)
- डिजिलॉकर (Digilocker App)
- उमंग ऐप (Umang App)
- आधिकारिक वेबसाइट: cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर रोल नंबर से परिणाम देखें।
- SMS के जरिए: निर्धारित फॉर्मेट में SMS भेजकर मोबाइल पर सीधे रिजल्ट प्राप्त करें।
- IVRS/कॉल: इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम के माध्यम से कॉल करके परिणाम सुना जा सकता है।
- DigiLocker के माध्यम से: डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर मार्कशीट और प्रमाणपत्र प्राप्त करें।
- UMANG ऐप: UMANG मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए भी छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।
सीबीएसई रिजल्ट 2025 घोषित होने के बाद, छात्र अपने परिणाम कई सुविधाजनक तरीकों से देख सकते हैं। यदि किसी एक माध्यम में तकनीकी समस्या हो, तो छात्र अन्य चार विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं।
इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in. से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, परिणाम अन्य वेबसाइटों पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें से कुछ वेबसाइटें निम्नलिखित हैं:
- cbseresults.nic.in.
- results.cbse.nic.in.
- cbse.nic.in.
- results.gov.in.
How to Check CBSE Result On DigiLocker: डिजिलॉकर पर ऐसे देखें रिजल्ट
डिजिलॉकर के माध्यम से रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- डिजिलॉकर की वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाएं।
- लॉगइन करने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- पेज पर उपलब्ध कक्षा 10 या 12 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित अपने परिणाम की जांच करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें और अपने पास रख लें।
वेबसाइट के माध्यम से ऐसे देखें रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम नीचे दिए गए चरणों का पालन करके देखा जा सकता है:
- आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं ।
- होम पेज पर आवश्यकतानुसार सीबीएसई कक्षा 10 या 12 बोर्ड रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगइन करने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित परिणाम की जांच करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें और अपने पास रख लें।
सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की थी। परीक्षा सभी दिनों में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एकल पाली में आयोजित की गई थी