फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Board Result 2025: रिजल्ट से पहले बड़ा अपडेट! सीबीएसई ने स्कूलों को दिया एक्सेस कोड; ऐसे मिलेगी मार्कशीट

Tue, 06 May 2025 03:31 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Board Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करने की अंतिम तैयारी में जुटा हुआ है। सीबीएसई ने रिजल्ट चेक करने के लिए स्कूलों को डिजिलॉकर के 6 डिजिट एक्सेस कोड भेज दिए हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है।
विज्ञापन
CBSE Board Result 2025 - फोटो : CBSE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Board Result 2025: देशभर के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों को लेकर अहम संकेत दे दिए हैं। बोर्ड ने भले ही अभी तक 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख और समय (CBSE Result Date and Time 2025) की घोषणा नहीं की है, लेकिन डिजिलॉकर के 6 अंकों के एक्सेस कोड को एक्टिव करके यह साफ कर दिया है कि रिजल्ट अब जल्द ही जारी होने वाला है।

विज्ञापन


इस साल देशभर से लगभग 44 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी। इतना ही नहीं, विदेशों में भी कई छात्रों ने सीबीएसई परीक्षा में हिस्सा लिया है। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा।

डिजिटल मार्कशीट के लिए जारी हुआ DigiLocker कोड

सीबीएसई ने एक नोटिफिकेशन के जरिए बताया कि सभी छात्रों के लिए डिजिलॉकर कोड जारी कर दिए गए हैं। जिन स्टूडेंट्स ने साल 2025 में परीक्षा दी है, वे अपने-अपने स्कूल से 6 अंकों वाला एक्सेस कोड प्राप्त कर सकते हैं। यही कोड डिजिलॉकर पर मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट एक्सेस करने के लिए जरूरी होगा। इसके अलावा छात्र ध्यान दें कि यदि आपके स्कूल से मिला कोड 5 अंकों का है, तो शुरुआत में एक '0' जोड़ें। जैसे – 12345 को 012345 कर दें।

CBSE Board Result 2025: स्कूलों के लिए क्या निर्देश हैं?

सीबीएसई ने सभी स्कूलों को एक्सेस कोड डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी विस्तार से बताई है। स्कूल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करें। इसके बाद School Login सेक्शन में उन्हें संबंधित निर्देश और एक्सेस कोड प्राप्त होंगे। इसके बाद स्कूल यह कोड छात्रों को व्यक्तिगत रूप से प्रदान करेंगे।

यहां क्लिक करके पढ़ें आधिकारिक नोटिस...

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE Exam 2025: इस फरवरी-अप्रैल में हुई परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजों का इंतजार लगभग 44 लाख छात्र-छात्राएं कर रहे हैं। इस वर्ष सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 1 मार्च तक और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गईं। सभी बोर्ड परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गईं।

CBSE Marksheet 2025 डिजिलॉकर से ऐसे करें डाउनलोड

सीबीएसई पिछले कई वर्षों से डिजिलॉकर के साथ मिलकर परिणाम ऑनलाइन जारी कर रहा है। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपनी डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं:

  • सबसे पहले अपने स्कूल से 6 अंकों का एक्सेस कोड लें।
  • रिजल्ट जारी होने के बाद DigiLocker ऐप या वेबसाइट (https://www.digilocker.gov.in) पर लॉग इन करें।
  • अब "Issued Documents" या "Education" सेक्शन में जाएं।
  • इसके बाद "Central Board of Secondary Education (CBSE)" चुनें।
  • अब छात्रों को कक्षा (10वीं/12वीं) और पासिंग ईयर (2025) का चयन करना होगा।
  • रोल नंबर व अन्य डिटेल्स भरें।
  • अपनी मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करें और "Save to Locker" में स्टोर कर लें।

CBSE Results 2025: रिजल्ट चेक करने के वैकल्पिक तरीके

सीबीएसई रिजल्ट 2025 घोषित होने के बाद, छात्र अपने परिणाम कई सुविधाजनक तरीकों से देख सकते हैं। यदि किसी एक माध्यम में तकनीकी समस्या हो, तो छात्र नीचे दिए गए विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं:
  • आधिकारिक वेबसाइट: cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर रोल नंबर से परिणाम देखें।
  • SMS के जरिए: निर्धारित फॉर्मेट में SMS भेजकर मोबाइल पर सीधे रिजल्ट प्राप्त करें।
  • IVRS/कॉल: इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम के माध्यम से कॉल करके परिणाम सुना जा सकता है।
  • DigiLocker के माध्यम से: डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर मार्कशीट और प्रमाणपत्र प्राप्त करें।
  • UMANG ऐप: UMANG मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए भी छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें