परीक्षा केंद्र पर क्या साथ ले जाएं?
- सीबीएसई एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी
- नीला बॉलपॉइंट पेन
- पारदर्शी ज्योमेट्री बॉक्स
- पेंसिल, रबर और शार्पनर
- पारदर्शी पानी की बोतल
- साधारण एनालॉग घड़ी
क्या चीजें ले जाना सख्त मना है?
- मोबाइल फोन
- स्मार्टवॉच
- कैलकुलेटर
- कोई लिखी हुई पर्ची या नोट्स
- ब्लूटूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
इन वस्तुओं के साथ पकड़े जाने पर कार्रवाई हो सकती है।
परीक्षा हॉल में काम आएंगे ये टिप्स
जल्दबाजी में उत्तर न लिखें और बिना ठीक से पढ़े सवाल का जवाब न दें। समय बर्बाद करने से बचें। मानसिक संतुलन बनाए रखें और घबराहट से दूर रहें। इन बातों का ख्याल जरूर रखें:
- प्रश्नपत्र को ध्यान से पढ़ें।
- आसान प्रश्न पहले हल करें।
- हर स्टेप साफ-साफ लिखें।
- डायग्राम स्पष्ट और सही बनाएं।
- अंतिम समय उत्तरों की दोबारा जांच करें।
ड्रेस कोड: क्या पहनें, क्या नहीं?
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में नियमित छात्र अपने स्कूल की निर्धारित यूनिफॉर्म पहनकर आएं। प्राइवेट कैंडिडेट्स को साधारण और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। ऐसे कपड़े न पहनें जिनमें अधिक जेब, भारी बटन या ज्यादा सजावट हो।
लड़कों के लिए
- स्कूल यूनिफॉर्म (शर्ट और पैंट)
- साधारण या स्कूल शूज
- सर्दी में सादा स्वेटर (बिना बड़े लोगो या लिखावट के)
- ज्यादा जेब वाली जैकेट या हुडी से बचें
- भारी ज्वेलरी जैसे चूड़ी, बड़े ईयररिंग, नेकलेस न पहनें
- स्मार्टवॉच या डिजिटल घड़ी न लाएं
- ज्यादा पॉकेट वाली जैकेट से बचें
- बड़े हेयर एक्सेसरी या क्लिप न लगाएं
- ऐसा मेकअप न करें जिससे जांच में दिक्कत हो
एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर जाएं
बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर लें, परीक्षा केंद्र का पता और रिपोर्टिंग समय अच्छी तरह जांच लें और समय से पहले केंद्र पर पहुंचें।
समय प्रबंधन और नियमों के पालन से मिलेगी सफलता
परीक्षा के दौरान कैसे रखें समय का संतुलन?
परीक्षा कक्ष में प्रवेश के बाद सबसे पहले पूरा प्रश्नपत्र ध्यान से पढ़ें। आसान प्रश्नों को पहले हल करें ताकि आत्मविश्वास बना रहे। किसी एक कठिन सवाल पर ज्यादा समय खर्च न करें। यदि कोई प्रश्न मुश्किल लगे तो उसे छोड़कर आगे बढ़ें और अंत में दोबारा प्रयास करें।
उत्तर साफ-सुथरा लिखें
उत्तर लिखते समय साफ-सुथरी प्रस्तुति रखें। जहां जरूरी हो, डायग्राम स्पष्ट और सही लेबल के साथ बनाएं। आखिरी 10 से 15 मिनट उत्तरों की जांच के लिए बचाकर रखना बेहद जरूरी है।
अमर उजाला सभी परीक्षार्थियों को सफल परीक्षा की शुभकामनाएं देता है।