फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Board Exams 2025: नियमित अभ्यास से परीक्षा का डर होगा दूर, विशेषज्ञों ने दिए कई सवालों के जवाब

Mon, 17 Feb 2025 09:16 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Board Exams 2025: अमर उजाला और सीबीएसई के सहयोग से बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए हेल्प लाइन शुरू की गई है। अगर परीक्षा को लेकर कुछ सवाल हैं तो आप पूछ सकते हैं।
विज्ञापन
CBSE Board Exam - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Board Exams: सीबीएसई और अमर उजाला ने बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए हेल्प लाइन शुरू की गई है। सीबीएसई की परीक्षा की तैयारी व तनाव को लेकर सवाल हों तो अमर उजाला को aucbsehelp@gmail.com इस ईमेल पर भेज सकते हैं। सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक से सवालों के जवाब लेकर इन्हें फरवरी के प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित किया जाएगा।  

विज्ञापन

प्रश्न: मैं बारहवीं कक्षा की छात्रा हूं। मेरी बोर्ड परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। मुझे इस साल नीट की परीक्षा भी देनी है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं अभी नीट की तैयारी करूं या बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए अभ्यास करूं। जितना समय बीत रहा है उतना ही मेरी नीट की तैयारी का समय कम होता जा रहा है? प्रियंका

उत्तर: अभी आपका समय परीक्षा देने का है। अपना ध्यान बोर्ड परीक्षा पर केंद्रित करें। बोर्ड परीक्षा में स्वयं ही नीट की तैयारी होगी। बोर्ड परीक्षा और नीट परीक्षा के बीच काफी समय है। परीक्षाएं समाप्त होने के बाद ध्यान नीट की तैयारी में लगाएं।

प्रश्न: मैं 10वीं कक्षा का छात्र हूं और इस साल बोर्ड परीक्षा देने जा रहा हूं। मैं बहुत नर्वस हूं, परीक्षाओं की तैयारी रोजाना करता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि यह मेरे स्तर की नहीं है। कभी-कभी पढ़ने का मन नहीं करता। मेरी मदद करें।- केशव कुमार

उत्तर: आप अपना ध्यान पढ़ने पर केंद्रित करें। थोड़े से शुरूआत करें व अपनी मेहनत पर विश्वास करते हुए आगे बढ़ें। निश्चित सफलता मिलेगी। याद रखें सफलता का सबसे सरल उपाय मेहनत ही है।

प्रश्न: मुझे भौतिकी में संख्यात्मक प्रश्नों में कठिनाई हो रही है। मुझे नहीं पता कि मैं भौतिकी के संख्यात्मक प्रश्नों का अभ्यास कहां से कर सकता हूं, जो सीबीएसई परीक्षा में आ सकते हैं।- दिव्यांश

उत्तर: संख्यात्मक प्रश्न थ्योरी पर आधारित होते हैं। थ्योरी को समझकर विभिन्न पुस्तकों में उन संख्यात्मक प्रश्नों का अभ्यास करें जो आपके पाठ्यक्रम से संबंधित हों। अभ्यास से आपकी सभी कठिनाइयां दूर होंगी।

प्रश्न: मैं दसवीं कक्षा का छात्र हूं। मुझे विज्ञान विषय के अभ्यास करने में समस्या आ रही है। मुझे अभ्यास करने का तरीका बताएं? कृतिका जैन

उत्तर: आप अभ्यास के लिए पहले पाठ को पढ़ें और समझें। फिर उसको दोहराएं। लिखें और जांचे। यदि कोई गलती निकले तब इसे सुधारें। आप देखेंगे कि आपकी समस्या हल हो चुकी है।
विज्ञापन

प्रश्न: मैं बारहवीं की परीक्षा को लेकर थोड़ा नर्वस हूं। परीक्षा में गलतियां भी करता हूं। इन गलतियों को करने से कैसे बचूं सुझाव दें। - अमन गुलाटी

उत्तर: पहले अपनी गलतियों को पहचानना शुरू करें। विद्यार्थियों को गलती सुधारने के अनेक मौके होते हैं। जो अपनी गलतियों को जानता है वह इन्हें सुधार भी सकता है। इसके लिए नियमित अभ्यास मदद करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें