CBSE 10th 12th Board Exams: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 18 अगस्त को एलओसी, यानी लिस्ट ऑफ कैंडिडेट फॉर्म जारी करने वाला है। स्कूलों को इसमें सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए छात्रों द्वारा सबमिट की गई जानकारी भरनी होगी। कक्षा 9वीं और 12वीं के उन छात्रों के लिए एलओसी जमा की जाएगी जो क्रमशः 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। स्कूलों को छात्र द्वारा प्रस्तुत की गई जानकारी के आधार पर आंतरिक रूप से एलओसी जमा करनी होगी। एलओसी, परीक्षा संगम पोर्टल (Pariksha Sangam Portal) पर जमा की जाएगी।
सीबीएसई द्वारा जारी एलओसी शेड्यूल के अनुसार, स्कूलों को 18 सितंबर, 2023 तक (बिना विलंब शुल्क) विवरण जमा करना आवश्यक है। सीबीएसई ने आगे की गतिविधियों में देरी से बचने के लिए स्कूलों को निर्धारित समय के भीतर एलओसी करने का निर्देश दिया है। सीबीएसई नोटिस में कहा गया है, "स्कूलों को यह पूर्व सूचना दी जाती है कि वे पहले एलओसी और उसके बाद पंजीकरण के लिए डेटा तैयार रखें, ताकि स्कूल सभी काम समय पर पूरा कर सकें। "
स्कूलों द्वारा प्रस्तुत LOC में छात्र की व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी शामिल है। स्कूलों को उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषयों की सूची, नाम, जन्म तिथि और अन्य जानकारी भी जमा करनी होगी है। सीबीएसई ने एलओसी के माध्यम से जमा की गई जानकारी के आधार पर बोर्ड प्रवेश पत्र तैयार किया है। इसलिए कोई भी गड़बड़ होने पर बोर्ड परीक्षा प्रभावित होगी।
सीबीएसई छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे एलओसी के लिए जमा सभी जानकारियों को सावधानीपूर्वक जांच लें, क्योंकि यह आधिकारिक रिकॉर्ड है और भविष्य में इसका उपयोग किया जाएगा। कक्षा 9वीं के छात्रों के लिए, कक्षा 9वीं में जमा की गई जन्मतिथि जीवन भर के लिए जन्मतिथि सत्यापन प्रमाणपत्र के रूप में काम करती है।
सीबीएसई एलओसी जमा करने के बाद बोर्ड परीक्षा की आगे की तैयारी शुरू करता है। सीबीएसई डेट शीट विशेष विषय के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों की संख्या के आधार पर तैयार की जाएगी।