फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE LOC: स्कूलों को मिला बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों की LOC जमा करने का निर्देश, जानिए क्या है लास्ट डेट

Wed, 16 Aug 2023 03:06 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE List Of Candidate: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों को छात्रों की LOC जमा करने के लिए कहा है। इसमें स्कूलों को उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषयों की सूची, नाम, जन्म तिथि और अन्य जानकारी जमा करनी होगी है। 
विज्ञापन
CBSE (सीबीएसई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE 10th 12th Board Exams: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 18 अगस्त को एलओसी, यानी लिस्ट ऑफ कैंडिडेट फॉर्म जारी करने वाला है। स्कूलों को इसमें सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए छात्रों द्वारा सबमिट की गई जानकारी भरनी होगी। कक्षा 9वीं और 12वीं के उन छात्रों के लिए एलओसी जमा की जाएगी जो क्रमशः 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। स्कूलों को छात्र द्वारा प्रस्तुत की गई जानकारी के आधार पर आंतरिक रूप से एलओसी जमा करनी होगी। एलओसी, परीक्षा संगम पोर्टल (Pariksha Sangam Portal) पर जमा की जाएगी।

विज्ञापन

18 सितंबर, 2023 तक का है समय

सीबीएसई द्वारा जारी एलओसी शेड्यूल के अनुसार, स्कूलों को 18 सितंबर, 2023 तक (बिना विलंब शुल्क) विवरण जमा करना आवश्यक है। सीबीएसई ने आगे की गतिविधियों में देरी से बचने के लिए स्कूलों को निर्धारित समय के भीतर एलओसी करने का निर्देश दिया है। सीबीएसई नोटिस में कहा गया है, "स्कूलों को यह पूर्व सूचना दी जाती है कि वे पहले एलओसी और उसके बाद पंजीकरण के लिए डेटा तैयार रखें, ताकि स्कूल सभी काम समय पर पूरा कर सकें। "

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024

स्कूलों द्वारा प्रस्तुत LOC में छात्र की व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी शामिल है। स्कूलों को उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषयों की सूची, नाम, जन्म तिथि और अन्य जानकारी भी जमा करनी होगी है। सीबीएसई ने एलओसी के माध्यम से जमा की गई जानकारी के आधार पर बोर्ड प्रवेश पत्र तैयार किया है। इसलिए कोई भी गड़बड़ होने पर बोर्ड परीक्षा प्रभावित होगी।

ध्यानपूर्वक भरें जानकारी

सीबीएसई छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे एलओसी के लिए जमा सभी जानकारियों को सावधानीपूर्वक जांच लें, क्योंकि यह आधिकारिक रिकॉर्ड है और भविष्य में इसका उपयोग किया जाएगा। कक्षा 9वीं के छात्रों के लिए, कक्षा 9वीं में जमा की गई जन्मतिथि जीवन भर के लिए जन्मतिथि सत्यापन प्रमाणपत्र के रूप में काम करती है।

विज्ञापन

एलओसी के बाद शुरू होगा परीक्षा के लिए पंजीकरण

सीबीएसई एलओसी जमा करने के बाद बोर्ड परीक्षा की आगे की तैयारी शुरू करता है। सीबीएसई डेट शीट विशेष विषय के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों की संख्या के आधार पर तैयार की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें