शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' कल यानी कि शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लाइव आएंगे। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दी है। शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि 25 जून शाम 4 बजे वह अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से लाइव होंगे और छात्रों के मन में उठने वाली शंकाओं को दूर करेंगे।
निशंक ने लिखा 'सीबीएसई परीक्षाओं को लेकर आपके मन में जो आशंकाएं हैं, उनके संदर्भ में मैं 25 जून सांय 4:00 बजे आपसे सोशल मीडिया के माध्यम से जवाब देने का प्रयास करूंगा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है ' आपके जो संदेश हैं, उनमें आपकी कुछ आशंकाएं भी व्यक्त हुई हैं। लेकिन अस्पताल में चल रहे अपने उपचार के कारण आपसे संवाद नहीं कर पा रहा था । यदि आपके मन में सीबीएसई परीक्षाओं से जुड़े कोई अन्य सवाल हो तो आप मुझे टि्वटर, फेसबुक या मेल द्वारा भी भेज सकते हैं।'
उन्होंने कहा, 'मुझे आपके ढेर सारे संदेश एवं सूचनाएं लगातार मिल रही हैं। आपने मेरे स्वास्थ्य के प्रति भी चिंता व्यक्त की है। इसके लिए मैं आप सबका धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहना चाहूंगा कि मैं अब स्वस्थ महसूस कर रहा हूं।