फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा पैटर्न बदलने की बना रहा है योजना, कुछ एेसे होगी परीक्षा

Thu, 23 Aug 2018 10:17 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के पैटर्न को बदलने की योजना बना रहा है। आपको बता दें कि यह बोर्ड परीक्षा के लिए यह नया पैटर्न 2019 - 2020 से लागू करेगा।
योजना के अनुसार प्रश्न पत्र में 1 से 5 अंकों के संक्षिप्त प्रश्न शामिल होंगे। योजना का मकसद छात्रों की सोचने की क्षमता को बढ़ाना और उनकी लर्निंग पावर को बढ़ाना है। जिन स्टूडेंट्स को रटने की आदत है उनकी इस आदत को बदलना भी इसका उद्देश्य है।
विज्ञापन

2 of 5
सीबीएसई बोर्ड फरवरी में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और मार्च में मुख्य पाठ्यक्रमों की परीक्षा आयोजित करेगा। पैटर्न को बदले का उद्देश्य समय पर परीक्षा प्रक्रिया पूरी करना है साथ ही मई के शुरुआत में या अप्रैल के आखिरी सप्ताह में परिणाम भी जारी करना है।
रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड ने इस योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। अभी इस योजना में 3 से 4 महीने का समय जाएगा लेकिन बोर्ड ने 2019 से 20 के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा के प्रश्नपत्र पैटर्न में बदलाव करना शुरु कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
मुख्य तथ्य
- सीबीएसई की पैटर्न बदलने की यह योजना 2020 में लागू होगी।
- इसका उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को पूरा करना है।
- अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक परिणाम जारी हो जाए इसलिए यह योजना बनाी जा रही है।
- प्रश्न पत्र में 1 से 5 अंकों के संक्षिप्त प्रश्न शामिल होंगे।
- पेपर के मूल्यांकन के लिए ज़्यादा समय मिलेगा और रिजल्ट समय से पहले जारी होंगे।
- सीबीएसई बोर्ड बायलॉ में भी बदलाव करने की योजना बना रहा है।
- बायलॉ में स्कूलों की अकैडमिक गुणवत्ता को साथ शिक्षकों की क्षमता और अन्य चीजें शामिल हो सकती है।

4 of 5
मुख्य जानकारी
- इस योजना के पीछे सीबीएसई का एक खास मकसद है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय से जुड़ी रिपोर्ट के अनुसार, सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन अब बोर्ड की परीक्षाओं को दो हिस्सों में कराएगी।
- पहला भाग वोकेशनल और दूसरा नॉन-वोकेशनल होगा।
- वोकेशनल परीक्षाओं में छात्रों की संख्या कम होती है, इसलिए इस परीक्षा को फरवरी में आयोजित किया जाएगा।
- नॉन-वोकेशनल की परीक्षाओं को बोर्ड मार्च में आयोजित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐसा होगा नया पैटर्न
- प्रश्न पत्र अब प्रॉब्लम सॉल्विंग और विश्लेषणात्मक पैटर्न के होंगे।
- प्रश्न पत्र में छोटे प्रश्नों की संख्या ज्यादा होगी।
- इस योजना के अनुसार छात्रों की सोचने की क्षमतो को परखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें