फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा: सीबीएसई बोर्ड की डेटशीट कब आएगी? पिछले वर्ष इसी महीने हुई थी जारी, जानें पांच वर्षों का ट्रेंड

Tue, 20 Oct 2026 02:44 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

सीबीएसई ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पहली बार अस्थायी डेटशीट 24 सितंबर 2025 को जारी की थी। इसके बाद अंतिम डेटशीट अक्तूबर 2025 को जारी की गई थी। 2027 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को डेटशीट का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में आइए जानते हैं पिछले पांच वर्षों में डेटशीट कब-कब जारी हुई।
 
विज्ञापन
CBSE Date Sheet 2027 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए पिछले वर्षों का रिकॉर्ड अहम संकेत देता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2026 की परीक्षाओं के लिए पहली बार संभावित डेटशीट 24 सितंबर 2025 को जारी की थी। इसके बाद अंतिम डेटशीट 30 अक्तूबर 2025 को प्रकाशित की गई।

विज्ञापन


ऐसे में 2027 की डेटशीट के लिए भी सितंबर-अक्तूबर के दौरान आधिकारिक अपडेट पर नजर रखना लाजमी है, हालांकि बोर्ड ने डेटशीट जारी करने की किसी निश्चित तारीख की पुष्टि नहीं की है। लेकिन छात्र, शिक्षक और अभिभावक लगातार इंटरनेट पर डेटशीट के बारे में सर्च कर रहे हैं।

सीबीएसई डेटशीट 2027: पिछले पांच वर्षों में कब-कब हुई जारी?

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रिकॉर्ड के मुताबिक, हाल के वर्षों में डेटशीट जारी होने की तारीख एक जैसी नहीं रही है। सामान्य सत्रों में यह दिसंबर या नवंबर में आई, जबकि 2026 की परीक्षा के लिए बोर्ड ने पहली बार सितंबर में संभावित डेटशीट जारी की थी।

 

परीक्षा वर्ष डेटशीट जारी होने की तारीख खास बात
2022 18 अक्तूबर 2021 और 11 मार्च 2022 कोरोना महामारी के बाद विशेष शैक्षणिक सत्र में परीक्षाएं दो टर्म में हुईं।
2023 29 दिसंबर 2022 कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षा की डेटशीट जारी हुई।
2024 11 दिसंबर 2023 बोर्ड के आधिकारिक परिपत्र पर यही तारीख दर्ज है।
2025 20 नवंबर 2024 डेटशीट परीक्षा शुरू होने से तीन महीने से अधिक पहले जारी हुई।
2026 संभावित डेटशीट 24 सितंबर 2025; अंतिम डेटशीट 30 अक्तूबर 2025 पहली बार बोर्ड ने पहले संभावित और फिर अंतिम डेटशीट जारी की।

 

क्या 2027 की डेटशीट भी सितंबर-अक्तूबर में आएगी?

पिछले वर्षों के रिकॉर्ड के आधार पर सितंबर-अक्तूबर में डेटशीट जारी होने की संभावना पर नजर रखना महत्वपूरण हो जाता है। इसकी वजह यह है कि 2026 की परीक्षा के लिए सीबीएसई ने 24 सितंबर 2025 को संभावित डेटशीट और 30 अक्तूबर 2025 को अंतिम डेटशीट जारी की थी। हालांकि, यह नया तरीका 2026 की परीक्षा के लिए अपनाया गया था। फिलहाल 2027 की डेटशीट जारी होने की किसी निश्चित तारीख की पुष्टि नहीं की जा सकती। छात्र सीबीएसई के आधिकारिक परीक्षा सर्कुलर पेज पर नई सूचना देखते रहें।

2026 में डेटशीट जल्दी क्यों जारी की गई थी?

सीबीएसई ने 24 सितंबर 2025 के आधिकारिक नोटिस में बताया था कि कक्षा 9वीं और 11वीं के पंजीकरण संबंधी आंकड़ों के आधार पर 2026 की परीक्षाओं के लिए संभावित डेटशीट जारी की गई। बोर्ड का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई की योजना बनाने, स्कूलों को परीक्षा संबंधी व्यवस्थाएं करने और शिक्षकों को अपने कार्य की योजना बनाने के लिए अधिक समय देना था।

इसके बाद स्कूलों से कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के विषयों की अंतिम जानकारी मिलने पर बोर्ड ने 30 अक्तूबर 2025 को अंतिम डेटशीट जारी की। बोर्ड के मुताबिक, परीक्षा कार्यक्रम बनाते समय विषयों के बीच पर्याप्त अंतर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीखों और विद्यार्थियों के विषय संयोजनों का ध्यान रखा गया।

डेटशीट जारी होने के बाद छात्र क्या करें?

डेटशीट जारी होने पर विद्यार्थियों को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए:

  1. आधिकारिक पीडीएफ देखें: सीबीएसई की वेबसाइट से अपनी कक्षा की डेटशीट डाउनलोड करें।
  2. विषय और तारीख मिलाएं: अपने विषयों की परीक्षा की तारीख और समय को ध्यान से चेक करें।
  3. संशोधित डेटशीट भी देखें: बोर्ड जरूरत पड़ने पर परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव कर सकता है, इसलिए नवीनतम सूचना भी चेक करें।
  4. तैयारी का कार्यक्रम बनाएं: परीक्षा के बीच मिलने वाले अंतर के अनुसार रिवीजन और अभ्यास की योजना तैयार करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें