केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस अकादमिक वर्ष में नए बदलावों के साथ परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। इन नए बदलावों को जानना विद्यार्थियों के लिए जरूरी है। बोर्ड ने अकादमिक सत्र 2022-23 में टर्म वाइज परीक्षा न कराके एकल टर्म का पुराना विकल्प चुना है। जिसके आधार पर 15 फरवरी से सीबीएसई इस बोर्ड परीक्षा की शुरूआत करने जा रहा है। एक अन्य बदलाव में इस सत्र के लिए बोर्ड ने 30 प्रतिशत सिलेबस की भी कटौती की है। जिसका लाभ 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों को मिला है। बोर्ड इस वर्ष 2020 बोर्ड परीक्षा पैटर्न के आधार पर ही बोर्ड एग्जाम का आयोजन करने जा रहा है। बोर्ड ने छात्रों की बेहतर परीक्षा तैयारी के लिए सैंपल पेपर भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। वहीं 10वीं-12वीं कक्षा के लिए 2 जनवरी से प्रायोगिक परीक्षा भी शुरू कर दी गई है जोकि 14 फरवरी को खत्म हो जाएगी। इधर बोर्ड ने विद्यार्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी अपने एडमिट कार्ड स्कूल से ले सकते हैं। अगर आप भी सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित स्कूल में 10वीं या 12वीं कक्षा के विद्यार्थी हैं तो परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने के लिए सफलता के विषय आधारित 10th Video Course व 12th video course की मदद ले सकते हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि अगर 10वीं -12वीं छात्र परीक्षा को लेकर किसी प्रकार के तनाव में हैं तो वह 24 घंटे सातों दिन के लिए शुरू की गई काउंसिलिंग सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थी 1800118004 टोल फ्री नंबर पर बात कर सकते हैं। बोर्ड इस वर्ष परीक्षा को लेकर चिंतित विद्यार्थियों की काउंसिलिंग के लिए 84 प्रिंसिपल्स और काउंसलर्स की मदद ले रहा है।
सीबीएसई बोर्ड द्वारा अकादमिक सत्र 2022-23 में 12वीं कक्षा की परीक्षा 20 फरवरी को हिंदी पेपर के साथ शुरू होगी और 5 अप्रैल को साइकोलॉजी पेपर के साथ समाप्त होगी। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार 12वीं कक्षा में 16 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के साथ परीक्षा की शुरूआत होगी और 21 मार्च को 10वीं की परीक्षाएं समाप्त होंगी। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार 10वीं कक्षा में 18 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
सफलता डॉट कॉम के विषय आधारित वीडियो कोर्स के अलावा 10वीं 12वीं छात्र सफलता प्लेटफॉर्म से सभी विषयों की फ्री ई बुक भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही छात्रों को यहां अपनी तैयारी जांचने का भी मौका मिलेगा। छात्र सफलता के मॉक टेस्ट के जरिए बोर्ड एग्जाम में अपनी तैयारी का पता कर सकते हैं।
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12 बॉयोलॉजी
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12 गणित
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 में सफलता पाने का मूलमंत्र
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12 विषय हिंदी
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12 में सफलता पाने का मूल मंत्र
अगर आप भी ग्रेजुएशन कर चुके हैं लेकिन अपने करियर को लेकर तमाम तरह की चिंताओं से घिरे हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। देश की जानी-मानी एडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। अगर आप भी प्राइवेट या सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।