CBSE Board Exam Fake Datesheet: सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 की तारीखों के ऐलान के बाद अब विद्यार्थियों को डेटशीट का इंतजार है। इसी बीच सोशल मीडिया पर सीबीएसई परीक्षा 2021 की एक फर्जी डेटशीट वायरल हो रही है। लेकिन प्रेस इंफ्रोर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) फैक्ट चैक ने सीबीएसई की इस डेटशीट को फर्जी बताया है और ट्वीट किया है कि सोशल मीडिया पर यह वायरल डेटशीट फेक है।
शिक्षा मंत्री निशंक ने 31 दिसंबर को ही घोषणा की थी कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा 4 मई से शुरू होंगी और 10 जून तक समाप्त हो जाएंगी। प्रैक्टिकल एग्जाम 1 मार्च से शुरू होंगे। परीक्षाओं के परिणाम 15 जुलाई तक जारी हो जाएंगे। दोनों कक्षाओं की विस्तृत डेटशीट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।