फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 2020: स्कूलों को छात्रों से फीस न लेने के निर्देश किए जारी, सरकार का अहम फैसला

Sun, 25 Aug 2019 02:19 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट किया है, जिसके मुताबिक, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में जितने भी 10वीं - 12वीं के स्टूडेंट्स पढ़ते हैं उनकी सीबीएससी परीक्षा की फीस आप सरकार भरेगी। सरकार ने स्कूलों से साफ तौर पर कहा है कि वे बच्चों से किसी भी तरह के शुल्क का भुगतान न कराएं। 
विज्ञापन


हाल ही में बोर्ड ने नोटिस जारी किया है, जिसके मुताबिक, सीबीएसई ने SC और ST वर्ग के छात्रों का परीक्षा शुल्क बढ़ाकर 1,200 रुपये कर दिया, वहीं सामान्य श्रेणी के छात्रों का परीक्षा शुल्क 750 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दिया गया था। 

अगर पुराने शुल्क की बात की जाए तो एससी और एसटी वर्ग के छात्रों के लिए सभी विषयों के लिए 50 रुपये परीक्षा शुल्क तय था। सीबीएसई ने कहा था कि पिछले 5 वर्षों में फीस नहीं बढ़ाई गई। इसलिए फीस बढ़ाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 


 

ये भी पढ़ें- अपने रटने की आदत में कर लें सुधार, याद करने के और भी हैं तरीके, IAS इरा ने बताएं कुछ राज

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें... 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें