फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result 2025: पिछले वर्षों में कैसा रहा रिजल्ट? जानें कब-कब जारी हुए सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल-इंटर के नतीजे

Fri, 02 May 2025 12:46 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE 10th 12th Result 2025: सीबीएसई बोर्ड के लाखों विद्यार्थी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। 2024 में बोर्ड ने 13 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए थे। ऐसे में आइए पिछले वर्षों में  सीबीएसई बोर्ड परिणाम से जुड़े रूझानों पर नजर डाल लेते हैं।
 
विज्ञापन
CBSE Board Result 2025 - फोटो : CBSE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Board Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2025 में 15 फरवरी से 18 मार्च के बीच कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित कीं, जिसमें दोनों स्तरों पर 44 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जो भी विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें अपना रिजल्ट देखने का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन


हालांकि, अभी तक सीबीएसई की तरफ से परिणाम जारी करने की तिथि पर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। 2024 में बोर्ड ने 13 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए थे। गौरतलब है कि सीबीएसई ने 2024 में परिणाम जारी करने तिथि के बारे में सूचित नहीं किया था। ऐसे में पिछले वर्षों के रूझानों को देखें तो नतीजे मई में जारी होने की उम्मीद है।

आइए जानते हैं कि पिछले वर्षों में सीबीएसई कब-कब 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करता आया है। इसके साथ ही यह भी जानेंगे कि पिछले वर्षों में बोर्ड परीक्षा में छात्रों का प्रदर्शन कैसा रहा है।

विज्ञापन

CBSE Board Pass Percentage Past Year Trends: पिछले वर्षों का उत्तीर्ण प्रतिशत

2024 में सीबीएसई ने 13 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए थे। उस साल कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 93.60% और कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 87.98% रहा था। कक्षा 10वीं की परीक्षा में 21 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा में 16 लाख छात्र बैठे थे।

इससे पहले, 2023 में नतीजे 12 मई को जारी किए गए थे। उस समय कक्षा 10वीं में 93.12% और कक्षा 12वीं में 87.33% छात्र पास हुए थे।

 
वर्ष कक्षा रिजल्ट घोषित  पास प्रतिशत उपस्थित छात्र
2023 10वीं 12 मई 93.12% 21 लाख+
2023 12वीं 12 मई 87.33% 16 लाख
2024 10वीं 13 मई 93.60% 21 लाख+
2024 12वीं 13 मई 87.98% 16 लाख
 
विज्ञापन

CBSE Board Result Past Year Trend: पिछले वर्षों में कब-कब जारी हुए परिणाम?

पिछले कुछ वर्षों में सीबीएसई ने आमतौर पर परीक्षा खत्म होने के बाद लगभग 37 से 41 दिनों के भीतर कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए हैं।
  • 2024 में कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 अप्रैल को खत्म हुई थी और परिणाम 13 मई को जारी किए गए थे, यानी परीक्षा समाप्ति के 41 दिन बाद।
  • 2023 में परीक्षा 5 अप्रैल को समाप्त हुई थी और परिणाम 12 मई को आए थे, इस बार 37 दिन का अंतर रहा।
  • 2022 में परीक्षा 15 जून को खत्म हुई थी और परिणाम 22 जुलाई को जारी किए गए थे, जिसमें भी परीक्षा और परिणाम के बीच 37 दिनों का अंतर रहा।
 
वर्ष कक्षा 10 और 12 के परिणाम की तिथि परीक्षा समाप्ति तिथि (कक्षा 12) परीक्षा समाप्ति और परिणाम के बीच का अंतर
2024 13 मई 2 अप्रैल 41 दिन
2023 12 मई 5 अप्रैल 37 दिन
2022 22 जुलाई 15 जून 37 दिन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें